रविवार,08 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article

रविवार,08 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिएकार्तिक पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: सप्तमी – 07:29 तकसूर्योदय: 06:38 सूर्यास्त: 17:31
नक्षत्र: पुष्य – 08:46 तक योग: शुक्ल – 27:43 तक सूर्य राशि: तुला चन्द्र राशि: कर्क
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 16:01 – 16:44 वर्ज्य: 21:32 – 23:08 राहुकाल: 16:06 – 17:27 गुलिक काल: 14:46 – 16:06 यमगण्ड: 12:05 – 13:25 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:43 – 12:26 अमृत काल: कोई नहीं

चन्द्रोदय: 23:56 चन्द्रास्त: 13:05 सूर्य नक्षत्र: विशाखा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076
प्रथम करण: बव – 07:29 तक द्वितीय करण: बालव – 19:15 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष-आज कई दिनों से झेल रहे बीमारी से मुक्ति मिल सकती हैं। रुके हुए कार्यों में दोपहर के बाद सुधार होता नजर आएगा हो सके तो यात्राएं टाले बेहतर होगा दिन विशेष फलदाई है।

बृषभ-आज लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। नया वाहन प्राप्त हो सकता पदोन्नत के अवसर दिखेंगे धार्मिक कार्यों में रुचि होगी विरोधी परास्त होंगे धन लाभ का योग बन रहा है। गृहणियों के लिए दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

मिथुन – आज राजनीति करने वाली महिलाओं के लिए दिन भारी पड़ सकता है लोहे की वस्तुएं घर में लाना फायदेमंद नहीं होगा पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक नहीं है ।धार्मिक कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने का योग दिख रहा है।

कर्क – आज पेट दर्द से यदि आप परेशान हैं। तो दोपहर के बाद स्वास्थ्य लाभ होगा खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता बनाए रखें। घरेलू कलह से से बचें छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें दिन सामान्य कहा जा सकता है।

सिंह – आज कोई वाहन खरीदना चाह रहे हो तो अवश्य खरीदें पश्चिम या उत्तर दिशा की यात्राएं लाभदायक नहीं होंगी। किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। दिन उत्तम कहा जा सकता है।

कन्या -आज व्यवसाई वर्ग के लिए लाभदायक दिन होगा महिला वर्ग के लिए मेहनत और कठिनाइयों से भरा दिन कहा जा सकता है । बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होने का योग दिख रहा है। शिवजी की आराधना करें लाभ होगा

तुला – आज धार्मिक कार्यों या पूजा पाठ में धन खर्च होगा और समय भी व्यतीत होगा । काफी दिनों से बिगड़ रहे कार्यों में सुधार होते नजर आएगा महिलाओं से लाभ हो सकता है । लंबी यात्रा करना उचित नहीं होगा घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।

वृश्चिक – आज विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन विशेष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी क्रोध पर नियंत्रण रखें शिवजी की पूजा आराधना में मन लगाएं कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं ।

धनु – आज कोई भी कार्य बहुत ही सोच समझकर करें जल्दबाजी करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है । शत्रु तेजी दिखा रहे होंगे गंभीरता से कोई भी निर्णय लें। कृषि कार्य करने वालों के लिए अधिक मेहनत का दिन कहा जा सकता है।

मकर – आज विद्या अध्यन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण दिन कहा जा सकता है। धार्मिक कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम फलदाई है ।गर्भवती महिलाए अस्वस्थ रह सकती है। और उनके लिए कठिन दिन कहा जा सकता है।

कुंभ – आज किसी के बहकावे में आकर अपने घर में घरेलू कलह कर सकते हैं। अपना धन संभाल के रखे चोरी जा सकता है। या खो सकता है या फिर किसी गलत जगह उपयोग करने की वजह से आपका धन नष्ट हो सकता है। हनुमान जी की पूजा आराधना करना आपके लिए लाभदायक होगा

मीन – आज वाहन चालकों के लिए वाहन संभालकर चलाने की सलाह है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा । महिला वर्ग से भिड़ना उचित नहीं है। महिलाओं के लिए दिन संघर्षमय कहा जा सकता है।

विज्ञापन बॉक्स