शनिवार,31 अक्टूबर 2020 का पञ्चाङ्ग 

Listen to this article

शनिवार,31 अक्टूबर 2020 का पञ्चाङ्ग

इण्डिया के लिएआश्विन पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: पूर्णिमा – 20:18 तक सूर्योदय: 06:32 सूर्यास्त: 17:36 नक्षत्र: अश्विनी – 17:58 तक योग: सिद्धि – 28:27 तक सूर्य राशि: तुला चन्द्र राशि: मेष
अशुभ समय
दुर्मुहूर्त: 06:36 – 07:20 07:20 – 08:04 वर्ज्य: 13:28 – 15:16 28:46 – 30:34

राहुकाल:

09:20 – 10:42 गुलिक काल: 06:36 – 07:58 यमगण्ड: 13:26 – 14:48

शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: 11:43 – 12:26 अमृत काल: 09:52 – 11:40

चन्द्रोदय: 17:41 चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं
सूर्य नक्षत्र: स्वाती द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत आश्विन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: विष्टि – 07:01 तक द्वितीय करण: बव – 20:18 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष-आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी स्नेहीजन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी ।

वृषभ-आज ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन खिन्न हो सकता है। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान हो सकता है, उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। धन खर्च और अपयश से संभलने की आवश्कता हैं।

मिथुन-आज सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ मिल सकता है और उनके पीछे पैसे भी खर्च करने का योग है। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। यदि आप जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है। पत्नी तथा पुत्र के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क-आज नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति होने की पूरी संभावना है। माता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

सिंह-आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर सकते हैं। पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों और यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर होगी।

कन्या– आज के दिन स्वभाव में उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। शत्रु काम में विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें। जलाशय से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च हो सकता है। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय विद्या में रुचि बढ़ सकती है।

तुला-आज दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं, मित्रों को आमंत्रित करेंगे। नए कपड़े खरीदने के लिए जा सकते हैं। सार्वजनिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक-आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घट सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्द्धियों से संभलने की आवश्कता हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। नए कार्य या योजनाओं का आज आरंभ न करने में भलाई है।

धनु-आज संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन परेशान रह सकता है। पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्य की असफलता से निराश हो सकते हैं। गुस्से को वश में रखने की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।

मकर-आज सोच संभलकर ही किसी भी प्रकार का निर्णय लें। किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बना सकती है। परिवार में स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे बाद में आपको ग्लानि हो सकती है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

कुंभ– आज आप स्फूर्ति और ऊर्जावान बने रहेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आने से खुशहाली बनी रहेगी, उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर सकती है। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें, जाना पड़ सकता है। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

मीन-आजआर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।

विज्ञापन बॉक्स