शनिवार, 17 अक्टूबर, 2020 का पञ्चाङ्ग ,

Listen to this article

शनिवार, 17 अक्टूबर, 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिए,आश्विन पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: प्रतिपदा – 21:08 तक सूर्योदय: 06:23 सूर्यास्त: 17:49 नक्षत्र: चित्रा – 11:52 तक योग: विष्कम्भ – 21:25 तक
सूर्य राशि: कन्या – 07:21 तक चन्द्र राशि: तुलाअशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:27 – 07:12 07:12 – 07:57 वर्ज्य: 16:46 – 18:10 राहुकाल: 09:17 – 10:41 गुलिक काल: 06:27 – 07:52 यमगण्ड: 13:31 – 14:56 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:44 – 12:29 अमृत काल: 25:10 – 26:34

चन्द्रोदय: 06:40 चन्द्रास्त: 18:30 सूर्य नक्षत्र: चित्रा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: शरद वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत आश्विन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: किंस्तुघ्न – 11:04 तक द्वितीय करण: बव – 21:08 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:27 – 07:12 07:12 – 07:57 वर्ज्य: 16:46 – 18:10 राहुकाल: 09:17 – 10:41 गुलिक काल: 06:27 – 07:52 यमगण्ड: 13:31 – 14:56 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:44 – 12:29 अमृत काल: 25:10 – 26:34

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष– आज आपको लंबी यात्रा करने का योग दिख रहा है उस यात्रा से आपको लाभ हो सकता है संबंधित अधिकारियों से सहयोग मिलने का योग दिख रहा है जनता आपके साथ है।

बृषभ– आज किसी कार्य में जल्दबाजी करना हानिकारक सिद्ध हो सकता है प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करने का प्रयास करें विवाद से बचें रहने की कोशिश रखें क्योंकि कुछ व्यक्ति अनावश्यक विवादित कार्य करने का कार्य करेंगे

मिथुन-आज लम्बी यात्रा करने का इरादा हो तो उसे टाल दे बेहतर होगा नया वाहन ख़रीने का योग दिख रहा है।धार्मिक कार्यो में धन खर्च हो सकता है।

कर्क– आज आप अपनी चतुराई में स्वयं फस सकते हैं कोई भी कार्य पूर्ण सावधानी से करने का प्रयास करें धार्मिक कार्यों में रुचि रखें लंबी यात्राओं से परहेज करें।

सिंह– आज वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम मात्रा करें । क्योंकि ध्यान भटकने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है। निजी कार्यों के पीछे अधिक दौड़-भाग करने का योग दिख रहा है।

कन्या– आज व्यापारी वर्ग के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है । व्यापार में घाटा होने की असंका है ।नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए अपने सहयोगियों से खटपट होने की संभावना दिख रही है अपना पाकेट संभाल कर रखे अधिक धन खर्च हो सकता है।

तुला– आज कोई भी कार्य सोच समझ कर ही करना हितकर होगा काफी दिनों से रुके हुए कार्य में सुधार होता नजर आएगा अपना धन संभाल के रखे चोरी जा सकता है।

वृश्चिक– आज महिला वर्ग को मायके पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है लंबी यात्रा के योग दिख रहे हैं ।समय की स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है भूमि भवन वाहन आदि क्रय विक्रय करना फायदेमंद नहीं होगा।।

धनु– आज कई वर्षों से रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखेगी । रुका हुआ धन वापस मिलने के योग दिख रहे हैं पड़ोसी व्यक्तियों से विवाद की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें शिवजी की पूजा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मकर– आज अपने पड़ोसियों से विवाद से बचें। राजनीतिक व्यक्तियों से सहयोग लेने का प्रयास कर रहे होंगे तो आज उसका लाभ मिल सकता है।भ भरे हुए पानी से गुजरना पूर्ण सावधानी से अहित होने की संभावना दिख रही है।

कुम्भ– आज अपने निजी कार्यों के कारण लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। दक्षिण या पश्चिम दिशा की यात्रा करना लाभदायक नहीं होगा अपने भेदों को गुप्त रखें शत्रु आपका पीछा कर रहे हैं।

मीन– आज महिलाओं को अपने आभूषण संभाल कर रखने होंगे। चोरी जा सकते हैं । या छिन सकते हैं अथवा गिर सकते हैं । अपनी बड़ी संतान का खास तौर से ध्यान रखें उसे चोट चपेट की संभावना दिख रही है।

विज्ञापन बॉक्स