उत्तर प्रदेश पुलिस में मध्य प्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने वाले का नाम जानना चाहा है जिससे उसको घोषित पुरस्कार दिया जा सके

Listen to this article

उत्तर प्रदेश पुलिस में मध्य प्रदेश पुलिस को पत्र लिखकर गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने वाले का नाम जानना चाहा है जिससे उसको घोषित पुरस्कार दिया जा सके।

   

रिपोर्ट- गिरीश त्रिपाठी
स्वतंत्र पत्रकार /मुख्य संवाददाता आर पी एस समाचार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस के वांटेड अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ये सवाल उठ रहे थे कि, विकास पर घोषित ईनाम किसको दिया जाएगा। इसी के चलते अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को एक पत्र लिखा है। जिसमें पूछा गया है कि गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने वाले शख्स को दिए जाने वाला पांच लाख का ईनाम किस व्यक्ति को देना है।

उज्जैन के एसपी ने कहा ये

यूपी पुलिस के पत्र मिलने के बाद उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘हमें कानपुर एसएसपी का एक पत्र मिला है। उन्होंने विकास दुबे को लेकर घोषित किए ईनाम की राशि की जानकारी दी और जानना चाहते हैं कि उज्जैन में विकास दुबे को हिरासत में लेने के पीछे किस पुलिसकर्मी की भूमिका थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अतिरिक्त एसपी अमरेन्द्र सिंह, रूपेश द्विवेदी और आकाश भूरिया की एक टीम का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण का अध्ययन करेंगे और मुझे ईनाम को लेकर रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर मैं कानपुर एसएसपी को एक प्रस्ताव भेजूंगा।’ दुबे 60 ज्यादा अपराध में वांछित था जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराध शामिल थे।

एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना। जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं धर लिया। कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन बॉक्स