जनपद में गुरुवार को 16 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए

Listen to this article

जनपद में गुरुवार को 16 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए

     

रिपोर्ट- गिरीश त्रिपाठी
स्वतंत्र पत्रकार /मुख्य संवाददाता आर पी एस समाचार

उन्नाव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष ने 9 जुलाई तक की जनपद की स्थिति बताते हुए कहा कि जनपद से अब तक 10024 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार-8703 निगेटिव पाये गये। आज -16 पोजिटिव केस पाए गए।जिसमें शुक्लागंज से -7, सदर उन्नाव से -5,ब्लॉक मियागंज से -2, ब्लॉक हसनगंज से -1,ब्लॉक बिछिया से -1केस पाया गया,जिन्हें कोबिड हॉस्पिटल बिछिया , औरास एवम् श्री राम मूर्ति स्मारक चिकित्सालय नवाबगंज में भर्ती कराया गया।अब तक कुल 297(क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये।कोविद हॉस्पिटल बिछिया से आज 3 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 158 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए हैं। 134 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मृत्यु-05 हुई है।654 सैम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। दिनांक 09.जुलाई को 306 सैम्पल जांच हेतु एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ भेजे गये।