ठाकुरगंज पुलिस एक बार फिर अपराधियों की लगाम कसने में कामयाब

Listen to this article

ठाकुरगंज पुलिस एक बार फिर अपराधियों की लगाम कसने में कामयाब

     

रिपोर्ट~ गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

लखनऊ
डीसीपी पश्चिम सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एडीसीपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में काम कर रही ठाकुरगंज पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ठाकुरगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर विशाल पाल उर्फ गोल्डी पाल को उसके दो अन्य साथियों शेखर कुमार व अज़ीज़ अली,के साथ गिरफ्तार,गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से चोरी की हुई XUV-500 कार वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर कार समेत अवैध असलहा व 28 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया है।
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर विशाल पर राजधानी के विभिन्न थानों में करीब 20 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में इस्पेक्टर ठाकुरगंज राज कुमार व चौकी इंचार्ज रिंग रोड एस आई जगदीश पांडेय ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।वह कई दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचोली खेल रहा था।उसका नाम टॉप 10 शातिर अपराधी की सूची में शामिल है।

उधर थाना चौक की रूमी गेट चौकी पर चैकिंग अभियान चला। बिना मास्क वा बिना हेलमेट लगाये हुए लोगो को रोक कर चालान किया गया।वही रूमी गेट चौकी इंचार्ज ज्ञानेश सिंह शरारती तत्वों पर
अपनी निगाह संदिग्ध लोगो पर बनाए रखकर उनसे से की पूछताछ की।डीसीपी पश्चिम सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेरतित्व में इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह के थाना क्षेत्र में अपराध को रोकने कड़े प्रयास के साथ रूमी गेट चौकी इंचार्ज ज्ञानेश सिंह ने मैँ पुलिस बल के साथ चलाया चैकिंग अभियान।

विज्ञापन बॉक्स