प्रदेश सरकार लगातार बेरोजगारों का मजाक उड़ाते हुए प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है

Listen to this article

 

प्रदेश सरकार लगातार बेरोजगारों का मजाक उड़ाते हुए प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है

अजय कुमार लल्लू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

   

रिपोर्ट~ गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

लखनऊ
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूपी सरकार लगातार बेरोजगार का मज़ाक उड़ा रही है। सरकार प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। बेरोजगार मर रहा है सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि 45 सालो का रिकार्ड टूटा है नौजवान आवाज उठाता है तो लाठी बरसाई जाती है। हमारी मांग है सरकार मनरेगा 100 दिन के काम को 200 दिन करे । सरकार को व्यवस्था करना चाहिए था लेकिन सरकार के मंत्री भ्रस्टाचार में लिप्त पाए गए।
जिन्होंने भ्रष्टाचार से पर्दा उठाया उन्हें जेल भेज दिया गया।
सभी उद्योग इस महामारी के दौरान आर्थिक बदहाली की स्थित में है।सरकार को इनके लिए नीति बनानी चाहिए थी।लेकिन सरकार ने कोई नीति नही बनाई। उनका कहना था कि सूरत में कमाता था मजदूर परसो उसने आर्थिक तंगी से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बलिया में अबतक 20 लोगो ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या कर ली।भदोई में हर साल जो काम चलता था वह ठप पड़ा है।आगरा में 3 लाख जूता बनाने वाले मजदूर है।
लखनऊ में चिकन के कामगार बेरोजगार है। ये सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि
काँग्रेस लगातार मजदूरों की आवाज उठा रही है।मजदूरों की किसी अधिकरी ने मदद नही की।
मजदूर दर दर की ठोकर खा रहा है कोई सुनने वाला नही है।