रविवार, जून 28, 2020 का पञ्चाङ्ग राशिफल

Listen to this article
ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

रविवार, जून 28, 2020 का पञ्चाङ्ग राशिफल

, इण्डिया के लिए आषाढ़ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: अष्टमी – 24:35 तक सूर्योदय: 05:26 सूर्यास्त: 19:23 नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – 08:46 तक योग: वरीयान् – 20:14 तक सूर्य राशि: मिथुन चन्द्र राशि: कन्या अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 17:28 – 18:24 वर्ज्य: 16:38 – 18:08 राहुकाल: 17:35 – 19:19 गुलिक काल: 15:52 – 17:35 यमगण्ड: 12:24 – 14:08 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:57 – 12:52 अमृत काल: 25:37 – 27:07 चन्द्रोदय: 12:20 चन्द्रास्त: 24:48 सूर्य नक्षत्र: आर्द्रा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आषाढ़ – अमांत आषाढ़ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी
गुजराती सम्वत: 2076प्रथम करण: विष्टि – 13:45 तक द्वितीय करण: बव – 24:35 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री 9453 555 111 रात्रि 10: से 12: बजे तक

मेष – आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें।

वृषभ – आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं

मिथुन -आज आपको उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ज्योतिष गणना के अनुसार नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है।

सिंह -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या – आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पधियो को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

तुला -आज उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे

वृश्चिक आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे

धनु -आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

मकर -आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

कुंभ – आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

मीन– आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन बॉक्स