तेंदुए ने किया जख्मी,ग्रामीणों ने घेरकर किया ढेर

Listen to this article

 

तेंदुए ने किया जख्मी,ग्रामीणों ने घेरकर किया ढेर

 

रिपोर्ट-रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

गाजीपुर, जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुण्डी ग्राम पंचायत में तेंदुए ने हमला कर 3 लोगों के घायल कर दिया है। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
बताया गया है कि महेंद्र भारद्वाज अपने पम्पिंग सेट पर काम कर रहा था और पम्पिंग सेप पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने जब तेंदुआ को खेतों में देखा तो वे शेर शेर चिल्लाने लगे।
आवाज सुनकर महेन्द्र ने उधर देखा तो गेहूँ के खेत में उसे जानवर की आहट लगी। महेन्द्र लाठी लेकर गेहूं के खेत की ओर दौड़ा, उसी समय तेंदुआ ने महेन्द्र पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर चारों ओर खेतों में मौजूद किसान दौड़ते हुए वहां पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ भागकर छिप गया। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने खेतों में छिपे तेंदुए की खोज शुरू कर दी। भीड़ देखकर तेंदुआ जान लेकर भागा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेरकर लाठी डण्डे से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल हुए तेंदुए की मौत हो गयी। तेंदुआ के हमले से घायल तीन लोगों में से एक को जिला चिकित्सालय भेंजा गया है। पुलिस व वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन बॉक्स