विभिन्न दलों के लोग भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे

Listen to this article

विभिन्न दलों के लोग भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे

रिपोर्ट- गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

बांगरमऊ ,उन्नाव।
देश पर छाए संकट पर जहां एक और प्रशासनिक अधिकारी लोगों की सहायता करने में रात दिन लगे हैं।वहीं विभिन्न दलों के लोग भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं ।भाजपा ,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में अपने अपने स्तर से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सहायता की है।
पूर्व में भारत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटिहार दादा राव गुप्ता पुनीत गुप्ता और समाजवादी पार्टी के डॉक्टर मुन्ना अल्वी आदि लोग अपने अपने स्तर से जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं घर-घर जाकर वितरित की हैं वही आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवम समाजसेवी शशांक शेखर शुक्ल ने बांगरमऊ विधान सभा में प्राइमरी स्कूलों में स्थापित क्वारंटाइन सेंटरों में जाकर सभी लोगों को फेस मास्क, हैंड सोप और सांइटिज़ेर वितरित किये।उन्होंनें माढ़ापुर, राजेपुर, उम्मरपुर प्रीतम, हफीजाबाद, मोहई सेंटरों पर मास्क आदि बचाव की वस्तुओं का वितरण किया वहीं उनके द्वारा विधान सभा के अत्यंत गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है |
इस अभियान के बारे में बताते हुए श्री शुक्ल ने कहा की “यह प्रयास प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी जी, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी तथा पूर्व सांसद अनु टंडन जी के आवाहन पर, कांग्रेस के सिपाही अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है | इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश एवम देश में अपने अपने स्तर पर कोरोना लॉक डाउन से प्रभावित नागरिकों की मदद कर रहें हैं |”
इस अभियान को मजबूती प्रदान करने वाली टीम में बबलू यादव, रणवीर खुश्वाहा, शील द्विवेदी, सुशील मौर्या इत्यादि शामिल हैं |

विज्ञापन बॉक्स