बृहस्पतिवार, 02 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

बृहस्पतिवार, 02 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

इण्डिया के लिए चैत्र पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: नवमी – 26:43 तक सूर्योदय: 06:10 सूर्यास्त: 18:40 नक्षत्र: पुनर्वसु – 19:29 तक योग: अतिगण्ड – 15:23 तक सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: मिथुन – 13:33 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 10:21 – 11:10 15:18 – 16:07 वर्ज्य: 07:29 – 09:05 27:13 – 28:46 राहुकाल: 13:58 – 15:30 गुलिक काल: 09:19 – 10:52 यमगण्ड: 06:14 – 07:46 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:00 – 12:49 अमृत काल: 17:05 – 18:41 चन्द्रोदय: 12:26 चन्द्रास्त: 26:44 सूर्य नक्षत्र: रेवती द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: चैत्र – अमांत चैत्र – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076प्रथम करण: बालव – 15:17 तक द्वितीय करण: कौलव – 26:43 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453 555 111 पर रात्रि 10बजे से 12 बजे तक निशुल्क

https://youtu.be/hL–QVtNi3s

 

मेष – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्यों तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रह सकते हैं। विदेश में रहनेवाले प्रियजनों के समाचार से आनंद होगा।

वृष – आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे।

मिथुन – आज आप हर कार्य में सावधानी बरते धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो शिव जी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क -आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। परिणय का योग हैं।

सिंह -आज आपके व्यवसाय हेतु दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है, ऐसा कार्तिकेय जी कहते हैं। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत हैं। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा।

कन्या – आज खर्च में संयम रखने की सलाह कार्तिकेय जी आपको देते है, क्योंकि धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका खयाल रखें।

तुला – आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह कार्तिकेय जी देते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबियत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है

वृश्चिक -आज आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे और यादगार तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र इत्यादि पर खर्च से आनंदित महसूस करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु -कार्तिकेय जी कहते है कि आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश प्राप्ति का दिन है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर –  आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा, ऐसा कार्तिकेय जी कहते हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं कर पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें, भाग्य का साथ कम मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ – आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा कार्तिकेय जी कहते हैं। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन संबंधी योजना बन सकती है। स्त्रियां आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन पर खर्च कर सकती हैं। माता से लाभ होने की संभावना है।

मीन -आज आपका दिन शुभ फलदायी है। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बीतेगा।

विज्ञापन बॉक्स