आईजी जोन एस के भगत भी पहुंचे आगरा एक्सप्रेस वे एसपी उन्नाव से जानकारी लेते हुए

Listen to this article

आईजी जोन एस के भगत भी पहुंचे आगरा एक्सप्रेस वे एसपी उन्नाव से जानकारी लेते हुए

बांगरमऊ उन्नाव लॉकडाउन:को देखते हुए उन्नाव एसपी विक्रांत ने आगरा एक्सप्रेस वे पर ने खुद संभाली कमान

रिपोर्ट-रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

उन्नाव में कोरोना वायरस के चलते आज रविवार को लॉकडाउन को देखते हुए 5 वे दिन आम जनता द्वारा शासन के 14 अप्रैल तक रहने वाले लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है 31मार्च तक सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर आम जनता का निकलना पूर्ण तरह से बाधित कर दिया है जिसकी कमान खुद एसपी उन्नाव विक्रांत वीर व एसडीएम बांगरमऊ अक्षत वर्मा सुबह से खुद ही संभाले हुए हैं कमान व उनके द्वारा खुद नीजी वाहन चालकों को सख्त हिदायतें दी जा रही है।इसके साथ के मुख्य चौराहों पर भी की जा रही है जांच लॉकडाउन होते हुए भी आम जनता द्वारा ज़्यादा तादाद में घरों से निकल सामान एकत्रित करने जैसे कार्य करने के चलते आज पुलिस द्वारा शहर में पूर्ण लॉकडाउन करवाया गया है जिसके चलते सभी दुकानें,प्रतिष्ठान आदि बन्द करवाये गये है व आम जनता अपनी जरूरतों से जुड़े सामान के लिए सुबह 7 से 10बजे तक चीज़ें ले सकती है।इसके अलावा उनके द्वारा शहर में आपातकालीन सेवाओं व सरकारी वाहन के अलावा किसी भी वाहनों को नही चलने देने की बात कही।
शहर की आज आयी तस्वीरों में पुलिस द्वारा आम जनता से ज़रूरी सख्तायी दिखाते हुए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है व निजी वाहनों को सबक सिखाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा चालान कर रही है जिससे पुलिस काफी हद तक पूर्ण लॉकडाउन को असल मायने में शहर में लागू कर पा रही है। यह लॉकडाउन असल मायने में शहर के लिए जरूरी भी है क्योंकि समूचे देश में 2 दिन के लॉकडाउन के बावजूद हर दिन कोरोना वायरस संक्रमित की संख्याओं में इजाफा हो रहा है और लोगों द्वारा अपने अपने राज्यों की सरकारों के निर्देशों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। आम जनता के सरकारी फैसलों की अनदेखी के चलते पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए उनसे सख्तायी करने को मजबूर है।
रहे की रविवार के सफल लॉकडाउन के बाद शहर में कई लोग घरों से जरूरी सामान का बहाना बनाकर काफी तादाद में बाहर निकल आये थे जिसके चलते पुलिस प्रशासन को आम जनता को समझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था व पुलिस के सख्ती दिखाने पर आम जनता द्वारा पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया जा रहा था। आम जनता के इस रवैये से शहर में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती दिख रही थी व कोरोना वायरस से शहरवासियों को बचाने के तरीकों में सरकार को दिक्कतें आती दिखायी दे रही थी जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा आज से शहर की जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़ सुबह 10बजे के बाद सम्पूर्ण निजी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है और इनके उलंघन पर चालान सहित गिरफ्तारी का भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स