
दंपत्ति की मौत की गुत्तथी नहीं सुलझी
पुरवा संवाददाता
उन्नाव।बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर के पास शारदा नहर माइनर किनारे मिले दंपत्ति के शवों का बाद पोस्टमार्टम दाह संस्कार तो कर दिया गया मगर मौत को लेकर तमाम अनकहे सवाल लोगों के जेहन में हिचकोले खा रहें हैं।पुलिस का कहना है घटना से संबंधित सभी पहलुओं का गहनता से परीक्षण किया जाएगा।दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बताते चलें कि सोमवार की रात रसीदपुर माइनर पर दो शव बरामद हुए थे मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ।पोस्टमार्टम हाउस में महिला के मायके पक्ष व युवक के परिजन मौजूद रहे।युवक पक्ष के परिजन ने युवती का शव लेने से इनकार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने युवती के मायके पक्ष के लोगों को समझाकर शव को सिपुर्द किया।जिसके बाद दोनो पक्षों ने जाजमऊ स्थित घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।खास यह कि दोनों ने किन हालात में मौत का रास्ता चुना या फिर योजनाबद्ध तरीके से दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया सवाल लोगों की जेहन में हिचकोले खा रहें हैं।
बता दे कि क्षेत्र के गांव तूरी छविनाथ निवासी अनिल शुक्ला तीन माह पूर्व क्षेत्र के गांव निद्धाखेड़ा निवासी सोनी के साथ कोर्ट मैरिज व कानपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी।अनिल के शादी शुदा व दो बच्चों के पिता होने के चलते स्वजन इस शादी से नाराज थे।परिवारिक विवाद के चलते अनिल सोनी को लेकर उन्नाव में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। अचानक सोमवार रात आठ बजे रसीदपुर – तौरा कच्चे मार्ग पर शारदा नहर माइनर किनारे दोनों के शव पड़े मिले थे।दोनों किस कारण यहां पहुंचे उन्हें कौन लेकर गया तश्वीर साफ होनी ही चाहिए।बाद घतना मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।पुलिस के अनुसार दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है।पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे अनिल शुक्ला की पत्नी माया,बेटी नैंसी,अल्का, मां विद्यावती सहित अन्य परिजन बेहाल रहे।वही सोनी के पिता रामशंकर, मां शिवकली सहित अन्य स्वजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव को लेकर जाजमऊ स्थित घाट पर चले गए।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनो के शवों का अंतिम संस्कार हो गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















