सात साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारो दोषियों को तिहाड़ जेल में दी गयी फांसी

Listen to this article

सात साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारो दोषियों को तिहाड़ जेल में दी गयी फांसी

By: एडमिन

निर्भया के दोषियों को दी गई फांसी, 30 मिनट तख्ते पर लटके रहे शव

 

मेडिकल के बाद परिवार को सौंपे जाएंगे शव, आखिरकार 07 साल बाद निर्भया को मिला न्याय

 

दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में आज सुबह 5:30 निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी दी गई और 06 बजे चारों को मेडिकल अफसरों ने मृत घोषित किया। 07 (16 दिसंबर 2012) साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला। मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद चारों दोषियों का पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद उनके शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। अगर दोषियों के परिवार वाले शवों को लेने से इनकार करते हैं तो उनका अंतिम संस्कार पुलिस करेगी

निर्भया के 04 दोषियों को फांसी के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। लोग जश्न मना रहे हैं. इस पर खुशी जाहिर करते हुए निर्भया की मां ने कहा कि देर से ही सही लेकिन इंसाफ मिला। मां ने कहा कि आज मां का धर्म पूरा हुआ और मेरी बेटी को इंसाफ मिला। निर्भया के माता-पिता ने 20 मार्च को  निर्भया दिवस के रूप में मनाने की बात कही.

विज्ञापन बॉक्स