भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र् वादी) द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया

Listen to this article

 

https://youtu.be/e047BS6iQ_Y

भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र् वादी) द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया

By एडमीन

बांगरमऊ उन्नाव 

आज बांगरमऊ स्थित राम मूर्ति गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र् वादी) द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया |जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मुसीर खान व प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे |
जिला अध्यक्ष राम करन सिंह व महिला जिला अध्यक्ष किरन पाण्डेय ने जिले से आये हजारों की तादात में किसान भाई बहनों का आभार व्यक्त किया |
जिला महा सचिव विजय द्विवेदी ने किसानों को होली की शुभ कामनाये दी| तथा साथ ही ओला वृष्टि/अति वृष्टि से हुए जिले के लाखों किसानों की फसल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की इस वर्ष बेमौसम बारिश व ओला वृष्टि ने हमारे किसान भाइयों की होली का रंग फीका कर दिया | किसान सभा में उपस्थित उप जिला अधिकारी बांगरमऊ को भी ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया |
जिला मीडिया प्रभारी के.डी.बाजपेयी ने किसानों को सम्भोधित करते हुए कहा की आज हमारा किसान आवारा जानवरों से पूरी तरह जूझ रहा है |गौ संरक्षण के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है |जिले में गौ शालाओं के नाम पर भारी अनि यामितता बरती गई है जिस पर शासन व प्रसासन पूरी तरह मौन है इस बात की जानकारी उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी को दी |इस पर श्री तिवारी ने किसानों को अस्वस्थ करते हुए कहा की इस बार किसानों के साथ न्याय होकर रहेगा |इसके लिए शासन स्तर पर वार्ता करने की बात कही|

इसी क्रम में बारी बारी से सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात किसानों के मध्य रक्खी |
इस विशेष अवसर पर प्रदेश से पधारे प्रदेश अध्यक्ष मुसीर खान व प्रदेश प्रवक्ता अशोक तिवारी का सभी किसानों ने भव्य स्वागत किया महिलाओं द्वारा पुष्प गुछ भेंट कर उनका स्वागत किया गया|
मंच पर उपस्थित बांगरमऊ के चेयरमैन इजहार खाँ गुड्डू संग़ठन के मण्डल उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ,किरन पाण्डेय ,रमेश त्रिपाठी,सुशील दीक्षित ,सुरेश मिश्रा का किसानों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया | किसानों की समस्याओं से सबंधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन जिला कार्यकारिणी ने उप जिला अधिकारी बांगरमऊ को सौपा

विज्ञापन बॉक्स