उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 13 पॉजिटिव केस ,आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है

Listen to this article

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 13 पॉजिटिव केस ,आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश /by एडमिन
चीन से विश्व भर में फैले कोरोना वायरस का कहर उत्तर प्रदेश में भी काफी व्यापक होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अब तक इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले पॉजिटिव मिले हैं। 13 केस आगरा की युवती का है, जो कि हनीमून मनाकर इटली से लौटी थी। उसने पिता के साथ मिलकर दो दिन तक स्वास्थ विभाग की टीम को छकाया था।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रविवार को 60 सैंपल का परीक्षण किया गया। जिसमें से आगरा की युवती का सैंपल पॉजिटिव मिला है। 59 सैंपल निगेटिव हैं। आगरा में कोरोना वायरस की संदिग्ध युवती को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था। पति कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती है। पति में कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिलने पर यह युवती बंगलूरू से आगरा आ गई। यहां पर उसके परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुमराह कर रहे थे।

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवती के सैंपल को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। जहां पर आज रिपोर्ट में केस पॉजिटिव पाया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इनसे किसी से भी मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आज 60 कोरोना वायरस के 60 सैंपल टेस्ट हुए। इनमें से एक सैंपल पॉजिटिव मिला है। यह सैंपल आगरा से आया था। महिला का यह सैंपल पॉजिटिव मिला। इसके पति को सैंपल पॉजिटिव मिलने के कारण बेंगलुरू में भर्ती किया गया है। यह हनीमून पर इटली गए थे और वहां संक्रमित हो गए थे। केजीएमयू में कोरोना आईसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि हमारे पास सैंपल आना जारी है।

प्रदेश में आगरा में आठ, लखनऊ व नोएडा में दो-दो तथा गाजियाबाद में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। आगरा के सात लोगों को नई दिल्ली तथा एक को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा, लखनऊ व गाजियाबाद में पॉजिटिव केस मिलने वालों को वहीं पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में कनाडा से आई डॉक्टर का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। वहीं उसके परिवार के एक और सदस्य को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।

पिछले दिनों नोएडा में एक गाइड में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। यह गाइड इटली से भारत घूमने आए एक दल के संपर्क में था। अब तक कुल जिन 617 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा गए हैं। इसमें से 604 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजीएमयु में संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेन्दु अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी उपाए किए जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स