बारिश के साथ ओले गिरने से हजारों बीघा फसल हुई बर्बाद

Listen to this article

बारिश के साथ ओले गिरने से हजारों बीघा फसल हुई बर्बाद

लखनऊ उत्तर प्रदेश, by एडमिन

मौसम ने एक बार फिर से बदली करवट पिछले कई दिनों से मौसम काफी खराब चल रहा था
लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़, कानपुर ,रायबरेली सहित प्रदेश के कई जिलों में
शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे से 7 बजे तक कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। सड़क और खेतों में मानो सफेद चादर बिछ गई हो। इससे सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह तो बालियां तक निकल आईं थीं। इसके अलावा अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों में मायूसी है।

शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई। फिर दिन में धूप निकली रही। दोपहर बाद एकाएक मौसम फिर बदल गया। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। फतेहपुर चौरासी ऊगू सहित सभी क्षेत्रों में तेज हवाओ के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। सबसे अधिक गेहूं की अगैती फसल प्रभावित हुईं। बालियां निकल आने के कारण हवा के तेज झोंके से गिर गई। हजारों बीघे फसल गिरने से किसान काफी निराश है। सरसों की फसल जो पक चुकी थी वह पूरी तरह से झड़ गई। सरसों पूरे खेत में बिखर गया।

पैदावार प्रभावित होने का अनुमान

किसानों ने बताया कि उनकी फसलें गिर गई हैं। जौ की फसल में दाना आ रहा है। दलहनी व तिलहनी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। फसलों के गिर जाने से पैदावार 40 प्रतिशत तक प्रभावित होगा।

तेज बारिश के साथ गिरे पचास ग्राम से 250 सौ ग्राम वजन के ओले

किसानों की गेहूं, सरसो, चना, मटर की फसल बर्बाद हो गई ।अब सरसों की फसल कट रही है। पानी और ओला दोनों से उसका भारी नुकसान है। गेहूं की फसल भी गिर गई। यह पानी सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है।

विज्ञापन बॉक्स