होली पर्व को भाईचारे की भावना से मनाएं  जिलाधिकारी उन्नाव

Listen to this article

होली पर्व को भाईचारे की भावना से मनाएं  जिलाधिकारी उन्नाव

होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश–जिलाधिकारी

पुलिस मुस्तैदी के साथ जनपद में रहेगी अलर्ट  पुलिस अधीक्षक

अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं पुलिस अधीक्षक

 

रिपोर्ट-गिरीश त्रिपाठी स्वतन्त्र पत्रकार

उन्नाव  जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में होली पर्व पर शांति समिति की बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा इस वर्ष होली का त्योहार परम्परागत ढंग से 09 व 10 मार्च को है। होली के पर्व को भाईचारे की भावना व प्यार भावनाओं के साथ मनाएं, जिससे कि देश में जनपद का एक अच्छा संदेश जाए । जिलाधिकारी ने कहा आपस में बुजुर्ग लोगों के साथ बैठे और सभी से प्यार भावना के साथ मिले किसी के साथ जबरदस्ती रंग लगाने का प्रयास न करें। जो व्यक्ति होली खेलने के लिए इच्छुक है उसी के साथ प्यार भावना से होली खेले ।

जिला अधिकारी ने कहा समस्त उप जिला अधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे तथा संवेदनशील क्षेत्रों/मिश्रित आबादी वादे क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने स्तर से तहसीलदार/नायब तहसीलदारों आदि की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी (पुलिस) से सम्पर्क बनाये रखेंगे, और जहां कहीं कोई विवाद हो तो स्थल पर पहुंच कर विवाद का निराकरण सूझ-बूझ के साथ करेंगे। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं जलापूर्ति तथा निर्वाध रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष होली का त्योहार परम्परागत ढंग से एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार का विवाद न होने पाये। उन्होंने कहा कि समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने सहयोगी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण करते रहें तथा समस्त उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के पूर्व भी बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर लें। उन्होंने उक्त पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिये कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में त्योहार से पहले योजना बनाकर सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश जल निगम को दिये गये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि पानी के टैंकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें जिलाधिकारी ने होली त्योहार पर शराब बंदी को सख्ती से लागू कराये जाने के सम्बन्धित को निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि होली के समय चिकित्सा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी अस्पतालों पर चिकित्सक और जरूरी दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। इमरजेंसी कक्ष में पूरी सर्तकता बरतने की जरूरत होगी। जरूरत पड़ने पर उस दिन चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ायें। जनपद के समस्त वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों पर नजर रखें। होली के जोश में कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें शांति भंग हो। होली आपसी समन्वय का त्योहार है, इसे मिल-जुल कर मनाये।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद वासियों से अपील की है कि होली त्योहार आपसी भाईचारे का है, इसमें यदि कोई हुड़दंग करता है या अशांति फैलाता है, झूठी अफवाह फैलाता है तो ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की है कि त्योहार से पहले गांव में लोगों को चेतावनी भी जारी कर दें। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि त्योहार पर कोई भी ऐसा व्यवहार ना करें, जिससे थोड़ी भी अशांति की संभावना पैदा हो। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही त्योहार को मनाया जाये। हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित समस्त संबंधित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स