प्रयागराज, पीएम लाइव अपडेट

Listen to this article

लाइव अपडेट

12:32 PM, 29-FEB-2020

पीएम ने अपना भाषण खत्म किया। वह लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। पीएम रवाना हुए।

12:23 PM, 29-FEB-2020

60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चत राशि मिले और उनका निवेश सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री वयोवृद्ध योजना शुरू की गई है। मासिक पेंशन चुनने पर वरिष्ठ नागरिक को तयशुदा पेंशन मिलती है।

12:17 PM, 29-FEB-2020

प्रयागराज इंसाफ की नगरी है। दिव्यांगों पर अगर कोई अत्याचार करता है, मजाक उड़ाता है और परेशान करता है कानून कड़ा किया गया है। दिव्यांगों के लिए विशेष  अभियान चलाया। सरकारी नौकरी में आरक्षण तीन प्रतिशत बढ़ाकर चार कर दिया गया है।  उच्च शिक्षा में भी तीन से बढ़ाकर पांच किया गया है। सरकार ने दो लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग दी है। अब पांच लाख दिव्यांगों के ट्रेनिंग का लक्ष्य है। नए भारत में हर दिव्यांग की सहभागिता होगी।

12:13 PM, 29-FEB-2020

जब दिव्यांग के प्रति संवेदना हो। जब एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूत करने की कल्पना हो तब जाकर ऐसा होता है। आने वाले समय में प्रयागराज का कोई दिव्यांग चेन्नई या कहीं दूसरे राज्य में जाएगा तो उसे भाषा की दिक्कत नहीं होगी। नोट को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है। सिक्कों को भी इसी तरह ढाला जा रहा है कि वह छूकर पहचान सकें कि कितने का सिक्का है। मोदी ने प्राइवेट चैनलों के प्रति आभार जताया  जो दिव्यांगों के लिए साइनेज के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दूरदर्शन विशेष रूप से बधाई का पात्र है।

12:09 PM, 29-FEB-2020

हमने आपका साथी बनकर आपकी दिक्कतों को समझा। बीते पांच साल में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कैंप लगाए हैं। दिव्यांगजनों को 380 करोड़ से कम के बाटें। बीजेपी सरकार ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का उपकरण बांटा। पिछली सरकार के तुलना में ढाई गुना अधिक धनराशि खर्च की गई है।

12:07 PM, 29-FEB-2020

दिव्यांगों का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सरकार का यह दायित्व है कि सबका भला हो और सबको न्याय मिले। यही मंत्र सबका साथ  और सबका विकास का है। सरकार सबका जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है।130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगों का दुख इस सरकार ने समझा है। इसके पहले इतना ध्यान कभी नहीं दिया गया।

12:04 PM, 29-FEB-2020

पीएम ने कहा कि मुझे सफाइकर्मियों का सेवा करने और चरण धोने का अवसर कुंभ की धरती पर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानसेवक के नाते दिव्यांग और वृद्धजनों का सेवा करने का अवसर मिला है। किसी को ट्राई साइकिल, किसी को सुनने की मशीन मिली है। उपकरण तो सिर्फ सहयोगी है।  असली शक्ति तो आपका धैर्य है। आपने मुश्किलों का सामना किया है।

12:03 PM, 29-FEB-2020

पीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पिछले बार कुंभ में सफाईकर्मचारियों का सम्मान करने की याद दिलाई।

11:58 AM, 29-FEB-2020

सुनैना कुमारी को भी डिजिटल उपकरण दिया गया।

11:54 AM, 29-FEB-2020

भरत कुमार को दांतों का सेट, चश्मा आदि प्रदान कर रहे हैं नरेंद्र मोदी। संघमित्रा एडीए कॉलोनी को श्रवण यंत्र, वाकिंग, चश्मा प्रदान किया गया। उन्होंने पीएम का आशीर्वाद लिया। विजय प्रकाश सिंह चकबबुरा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मोदी ने अपने हाथों से दे रहे हैं।

11:53 AM, 29-FEB-2020

पीएम ने राजेश नामक दिव्यांग को मोटराइज्ड साइकिल देकर शुभारंभ किया। 45 किलोमीटर एक बार चार्ज होने पर चलती है। उन्हें हेलमेट भी दिया गया। रविंद्र पुत्र हरिकेश को भी दिया गया।

11:51 AM, 29-FEB-2020

योगी ने दिव्यांग महाकुंभ के आयोजन के लिए अधिकारिता मंत्रालय का भी योगी ने आभार जताया।

11:50 AM, 29-FEB-2020

मोटराइज्ड मोटर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए योगी ने  प्रयागराज के दोनों सांसदों के प्रति आभार जताया। सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ देश को दिया जा रहा है।

11:49 AM, 29-FEB-2020

सीएम योगी ने कहा 10 लाख से अधिक दिव्यांगों को पेंशन दिया जा रहा है। उन्हें कृतिम अंग का वितरण किया गया है।

11:48 AM, 29-FEB-2020

मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे हैं।

11:34 AM, 29-FEB-2020

परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की मौजूदगी में तीन विश्व रिकार्ड बने।

11:27 AM, 29-FEB-2020

कार्यमक्रम में मौजूद दिव्यांगों के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने उनका हालचाल पूछा।

11:25 AM, 29-FEB-2020

पीएम ने 26 हजार 874 दिव्यांगों और वृद्धजनों को किया उपकरण का वितरण। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़। वाहनों से कार्यक्रम स्थल के आसपास का पूरा इलाका पटा।

11:04 AM, 29-FEB-2020

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त। सभी विकासखंड के लाभार्थियों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है।

11:02 AM, 29-FEB-2020

मंच पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले से मौजूद हैं।

11:01 AM, 29-FEB-2020

परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतर रहा है।

11:01 AM, 29-FEB-2020

थोड़ी देर में कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच सकते हैं।

10:55 AM, 29-FEB-2020

प्रयागराजः LIVE परेड ग्राउंड में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्यांग एवं वृद्धजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं