एक दर्जन से अधिक गाँवों का दौरा कर किसानों व उनके परिवार से मिलकर उनकी तकलीफों व मांगों को जानकर किसान प्रपत्र भरवाए

Listen to this article

एक दर्जन से अधिक गाँवों का दौरा कर किसानों व उनके परिवार से मिलकर उनकी तकलीफों व मांगों को जानकर किसान प्रपत्र भरवाए

रिपोर्ट- संजय
बांगरमऊ उन्नाव
कांग्रेस पार्टी के किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शशांक शेखर शुक्ला ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गाँवों का दौरा कर किसानों व उनके परिवार से मिलकर उनकी तकलीफों व मांगों को जानकर किसान प्रपत्र भरवाए।
शशांक शेखर शुक्ला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले में जो किसान भाइयों की परेशानी, अन्ना जानवरों का आतंक व गाय की दुर्दशा का मुद्दा पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने उन्नाव में उठाया वही आज पूरे प्रदेश में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में किसानों के पास पहुंचकर पूरे प्रदेश का कांग्रेस कार्यकर्ता किसान हित में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा होकर संघर्ष करने के लिए तैयार है क्योंकि आज खोके नारों की नही मुद्दों पर संघर्ष करने का वक्त है।
कांग्रेस पार्टी के किसान जनजागरण अभियान के प्रभारी राहुल अवस्थी ने कहा कि देश मे यदि किसी सरकार ने किसान के दर्द व उनकी मांगों को जाना है तो वह कांग्रेस सरकार ही रही है। इसलिए जब तक किसान खुशहाल नही हो जाता तब तक भाजपा सरकार से कांग्रेस पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। शशांक शेखर शुक्ला ने रघुरामपुर, सुल्तानपुर,कपूरपुर, फतेहपुर खालसा, फतेहपुर हमजा, लहरापुर, देवरिया, पकरिया पुरवा आदि गाँवों का भ्रमण कर किसानों से
मुलाकात की। भ्रमण में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जयंत दीक्षित, सज्जाद खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बबलू यादव, रणवीर कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, सुशील कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।।

विज्ञापन बॉक्स