Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Girish Tirupathi
  • *काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*

    वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जुलाई को तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे,यह ट्रेनें आध्यात्मिक नगरी काशी-रामनगरी अयोध्या,गोरखपुर समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी।इन ट्रेनों में केवल स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

    मालदा टाउन (प. बंगाल) से गोमती नगर (लखनऊ) जाने वाली इस ट्रेन का लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। इसके अलावा एक ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और एक अन्य गोरखपुर से होकर जाएगी।सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद रेलवे इन तीन अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सौगात यूपी के लोगों को देने जा रहा है।गैर वातानकूलित (नॉन एसी) इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

    Advertisement Box

    यह ट्रेन मध्यम और कम आय वर्गों के लोगों को सुविधायुक्त और आरामदायक सफर कराने को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इसकी सीटें ज्यादा आरामदायक और आकर्षक हैं।मेट्रो की तरह यात्री एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में जा सकते हैं।दिव्यांगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। लगेज रैक या रैक पर भी कुशन लगाए गए। ट्रेन के दोनों तरफ इंजन लगने (पुश-पुल टेक्नोलॉजी) से अधिकतम गति मिलेगी।

    बिहार के मोतिहारी में कल 18 जुलाई को आयोजित जनसभा में दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन ट्रेनों को रवाना करेंगे।कैंट स्टेशन पर भी ट्रेन के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।यहां प्लेटफार्म नम्बर 6-7 से स्थानीय जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर उसे आगे रवाना करेंगे।रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने मंच आदि बनाने के लिए नाप की। हालांकि अभी ट्रेन का टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है।यह पुश-पुल तकनीक से चलने वाली पहली ट्रेन होगी,इसके दोनों ओर इंजन लगे होंगे।

    *ट्रेनों का विवरण*

    1- मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत

    मालदा टाउन से न्यू फरक्का,बरहरवा,साहिबगंज,कहलगांव, भागलपुर,सुल्तानगंज,जमालपुर,अभयपुर,किउल,शेखपुरा, नवादा,तिलिया,गया,डेहरी आनसोन,सासाराम,भभुआ, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन (कैंट), जौनपुर जंक्शन, गोमती नगर जाएगी।

    *2- राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत*

    राजेन्द्र से रवाना होकर पटना,दानापुर,आरा,बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, गाजियाबाद होकर नई दिल्ली पहुंचेगी।

    *3- दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत*

    दरभंगा से प्रस्थान कर कमतौल,जनकपुर रोड,सीतामढ़ी, बैरागनिया,घोरासाहन,रक्सौल,सिकटा,नरकटियागंज, हरिनगर,बगहा,कप्तानगंज,गोरखपुर,बस्ती,मनकापुर, अयोध्या धाम,अयोध्या कैंट होकर गोमती नगर पहुंचेगी।

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक
आज फोकस में

आईजीसीआर योजना के विस्तार से चमड़ा उद्योग को बड़ी राहत, लागत घटेगी 15% तक

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय
आज फोकस में

गांव को मिलेगा हवाई संपर्क! दोस्तपुर शिवली में हेलीपैड निर्माण की तैयारी, प्रशासन सक्रिय

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला
आज फोकस में

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा, कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 17 लापता, एक का शव मिला

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप
आज फोकस में

त्यागी बाबा आश्रम में दीपोत्सव की भव्य छटा, RPS समाचार प्रधान संपादक ने जलाए दीप

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित
आज फोकस में

उन्नाव : हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, आर पी एस समाचार प्रधान संपादक ने गुरुओं को किया सम्मानित

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें
आज फोकस में

देशभर में रक्षाबंधन का उल्लास: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी; राजनीतिक गलियारे से त्योहार की तस्वीरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें