शनिवार, 22फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article
रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
   ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शनिवार, 22फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए फाल्गुन पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: चतुर्दशी – 19:02 तक सूर्योदय: 06:54
सूर्यास्त: 18:16 नक्षत्र: श्रवण – 11:20 तक योग: वरीयान् – 07:14 तक सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: मकर – 24:29 तक
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:58 – 07:43 07:43 – 08:28 वर्ज्य: 15:44 – 17:29 राहुकाल: 09:46 – 11:11 गुलिक काल: 06:58 – 08:22 यमगण्ड: 13:59 – 15:23 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:12 – 12:57 अमृत काल: 26:17 – 28:03 चन्द्रोदय: 30:51 चन्द्रास्त: 17:09 सूर्य नक्षत्र: शतभिषा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: माघ – अमांत फाल्गुन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: शकुनि – 19:02 तक द्वितीय करण: चतुष्पाद – पूर्ण रात्रि तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष -आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी या कोई प्रिय व्यक्ति आपका विशेष सहयोग देगा। दिन वृद्धिमय होगा । मनोरंजन के व्यय हो सकता है।

वृषभ – आज मानसिक तनावपूर्ण दिन हो सकता है।  ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर भरोसा करें।

मिथुन – आज बीते दिनों से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे, अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया है। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन। धार्मिक यात्रा की संभावना है।

कर्क-आज बेहद शुभ दिन है आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचही मुराद पूरी हो सकती। किसी मनोरंजक स्थल पर दोस्तों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे ।

सिंह – आज का दिन बेहद खास है, आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रूका हुआ धन या शुभ सूचना मिल सकता है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही दे।

कन्या – आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन साथ करेंगे। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे संबंधों को स्थापित कर सकते हैं।

तुला – आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज ना करें।

वृश्चिक – आज पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

धनु – आज शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें, जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा, वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दोस्तों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मकर– आज शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नया सौदा या कोई विशेष निर्णय लेने से बचे।

कुम्भ – आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। छात्रों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आ सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

मीन – आज का दिन किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा।  आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्रा से परहेज करें वाहन नया ना खरीदें