
कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर ’’एक पेड मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाया

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा ने बताया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव के तत्वाधान में आज कार्यालय परिसर में स्थित बगीचे में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों तथा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम ’’एक पेड मां के नाम 2.0’’ सम्पन्न किया गया ।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान भारत में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा प्रयास है। इस अभियान की शुरुआत पहली बार 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी, और इसका अगला चरण जारी है। यह अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम है, बल्कि यह माताओं और धरती माता के बीच एक भावनात्मक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित करता है। साथ ही बढती गर्मी व प्रकृति को संतुलन बनाये रखने की ओर एक सकारात्मक प्रयास है।

इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिको तथा कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर ’’एक पेड मां के नाम 2.0’’ कार्यक्रम को सफल बनाया, और अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उन्नाव, ने भूतपूर्व सैनिकों ,उपस्थित सभी के प्रति सहानुभूति एवं सम्मान प्रकट करते हुए कार्यकम का समापन किया गया।
रिपोर्ट RPS समाचार





















