सरसों की फसल लगभग तैयार हो चुकी

Listen to this article

 

सरसों की फसल लगभग तैयार हो चुकी

उन्नाव by एडमिन
ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में इन दिनों सरसों की फसल लहलहा रही हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। जिसके बाद अब किसानों ने इसे काटने की तैयारी शुरू कर दी हैं। किसानों ने बताया कि फरवरी के अंत में किसान सरसों की फसल को काट लेंगे। करीब दस दिन बाद अधिकत्तर खेतों में फसल एकदम पक कर तैयार हो जाएगी। हालांकि कुछ खेतों में सरसों की फसल पक चुकी हैं। वहीं जहां खेतों में फसल का पकना बाकी है वहां फरवरी माह के अंत तक एकदम पक चुकी होगी। कुछ किसानो ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर में जिन खेतों में फसल उगाई गई थी वह अब लगभग पकने को तैयार हैं। क्षेत्र में किसानों ने अपनी फसल को काटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकत्तर किसानों ने सितंबर माह में ही खेतों में कई जगह सरसों की फसल की बिजाई कर दी थी। क्योकि इस समय इन खेतों में नमी रहती है। जिस कारण पहले पानी नहीं लगाना पड़ता। फरवरी में गर्मी बढ़ने से सरसों की फसल भी पक जाती है।
तापमान गिरने से हुई देरी
फरवरी माह की शुरुआत और इससे पहले तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में गिरावट आने लगी। अगर जनवरी अंत की तरह ही तापामन में बढ़ोतरी होती तो अब तक फसल पक चुकी होती। लेकिन तापमान में गिरावट होने से थोड़ी सी देरी हुई हैं।कुछ किसान बताते कि होली तक अमूमन सरसों की फसल पूरी तरह से कट चुकी होगी। सरसों अगेती फसल है। फसल की कटाई फरवरी माह के अंत में शुरू होती हैं।क्योकि इस समय तक तापमान में बढ़ोतरी होने से फसल पूरी तरह तैयार हो जाती हैं।

विज्ञापन बॉक्स