शादी की रस्म रिवाज़ के समय दूल्हे को आया चक्कर दुल्हन ने शादी से किया इनकार 

Listen to this article

फतेहपुर चौरासी उन्नाव 

    शादी की रस्म रिवाज़ के समय दूल्हे को आया चक्कर दुल्हन ने शादी से किया इनकार 

आपको बता दें कि बिना दुल्हन के बारात को वापस जाना पड़ा ।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों में विवाद का निपटारा कराया।जिसके बाद बिना दुल्हन लिए बारात वापस लौट गई।

       फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में रविवार को जनपद हरदोई के एक गांव से बारात आई थी।गांव में बारात व शादी की रस्में संपन्न की जा रहीं थी तभी लड़के को चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर गया ।दोनो पक्षों के काफी प्रयासों के बाद जब लड़के को होश आया तो लड़की ने विवाह से इनकार कर दिया।जिसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद होने लगा।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लड़की के द्वारा विवाह से इन्कार करने पर दोनो पक्षों में समझौता कराकर मामला शान्त कराया।दोनों परिवार के बीच में समझौता होने के बाद बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस लौट गई।

रिपोर्ट ललित कुमार