अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए

Listen to this article
         रिपोर्ट- मोहित मिश्रा

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए

बांगरमऊ उन्नाव।
क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें नगर की सी एच सी में भर्ती करवाया गया। वहां गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली मार्ग दुर्घटना में लालाराम 50 वर्ष पुत्र उमराव निवासी ग्राम पीतमपुरा अपने भतीजे कैलाश 22 वर्ष पुत्र पुत्तीलाल के साथ किसी काम को लेकर नगर आया हुआ था। तभी लखनऊ तिराहे के निकट उसे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये।
दूसरी मार्ग दुर्घटना में नगर के मोहल्ला पन्नी टोला निवासी राधे 50 वर्ष पुत्र चुन्ना नगर के नानामऊ तिराहे के पास पैदल मार्ग पार कर रहा था तभी उधर से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों घायलों को सूचना पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स