अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओ में दो युवक गम्भीर घायल

Listen to this article

 

अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओ में दो युवक गम्भीर घायल

 

         रिपोर्ट- मोहित मिश्रा

बांगरमऊ उन्नाव।
क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो मार्ग दुर्घटनाओ में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नगर के सी एच सी में भर्ती करवाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाफिजाबाद निवासी सुरेश 27 वर्ष पुत्र विजय कुमार सुबह बाइक लेकर अपने घर से बांगरमऊ नगर आ रहा था तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया वहां पर मौजूद डॉक्टर ने चिंताजनक हालत बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
दूसरी घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुरवा निवासी नंदकिशोर 35 वर्ष पुत्र उमराय जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह दुल्लापुर अपने गांव से बांगरमऊ नगर ई रिक्शा लेकर आ रहा था, तभी हरदोई उन्नाव मार्ग पर अज्ञात बोलेरो ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गया ।जिससे नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहां पर गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया।

विज्ञापन बॉक्स