दहेज रहित विवाह समारोह में सात जोड़ों ने थामे हाथ

Listen to this article

Unnao

दहेज रहित विवाह समारोह में सात जोड़ों ने थामे हाथ प्रजापति सभा के दहेज रहित विवाह समारोह हुआ संपन्न

 

उन्नाव  के पीडी नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद सामुदायिक भवन में प्रजापति सभा द्वारा द्वितीय दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

डाॅ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने दीप जलाकर आयोजन की शुरुआत की। भगवान दक्ष का माल्यार्पण किया गया। गायत्री परिवार के पदािधिकारियों ने सात जोड़ों (वर-वधू) को माला पहनाकर मंत्रोच्चार कर विधिविधान से विवाह संपन्न कराया।

समिति के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समारोह में सात निर्धन परिवार के बेटे बेटियों की शादी समिति ने कराई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंचकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष जिला पंचायत शकुन सिंह ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने वर वधुओं काे स्मृति चिह्न प्रदान किया।

पूर्व सासंद अन्नू टंडन ने सभी सात जोड़ों को भेंट स्वरूप उपहार दिए। विवाह समिति के उपाध्यक्ष रामदास प्रजापति, महामंत्री कन्हैयालाल प्रजापति, विवाह संयोजक डॉ. महावीर प्रसाद प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, रामलाल प्रजापति, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट आर पी एस समाचार 

विज्ञापन बॉक्स