आज का राशिफल व पंचांग

Listen to this article
                   ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

आज बुधवार 27 सितंबर, 2023 है

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल
शक सम्वत 1945 शोभकृत्
सूर्योदय :प्रातः 06:11पर होगा
सूर्यास्त :शाम 06:12 पर होगा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि त्रयोदशी रात्रि 10:18 तक रहेगा
नक्षत्र : धनिष्ठा – प्रातः 07:10 तक रहेगा
योग : धृति- प्रातः 07:54 तक रहेगा
सूर्य : कन्या राशि मे विराजमान रहेंगे
चन्द्र कुंभ राशि मे विराजमान रहेंगे :
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:36 से प्रातः 05:24तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या : प्रातः 05:00 से प्रातः 06:12 तक रहेगा
:अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
अशुभ समय
राहुकाल : दिन के 12:12 से दिन के 01:42 तक रहेगा
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

आइये जानते हैं आज का सम्पूर्ण राशिफल

सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ज्योतिष गणना के अनुसार नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

जानते है वृषभ राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज घरेलू कार्यों के पीछे दौड़ भाग व धन खर्च अधिक करना पड़ सकता है। निजी कार्यों में रुकावट आ सकती हैं सरकारी या गैर सरकारी कार्यों को भी हाथ में लेना पड़ सकता है।

जानते है मिथुन राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज आपके विरोधी परास्त होंगे अपने द्वारा किए गए कार्यों से स्वयं संतोष नहीं होगा लोहे की वस्तुएं खरीदना आपके लिए हानिकारक  सावित हो सकती है।वस्त्र आभूषण खरीद सकते हैं

जानते हैकर्क राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज कोई भी कार्य जल्दबाजी से करना हानिकारक साबित हो सकता है दौड़-भाग व खर्चे का दिन कहा जा सकता। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिव जी की पूजा अर्चना में रुचि रखे।

-जानते है सिंह राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।आज के दिन आप किसी महापुरुष के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं । धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोई खुशी का समाचार मिल सकता जिससे आप प्रफुल्लित हो जाएंगे।

जानते है कन्या राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज किसी के मामले में पड़ना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है खासतौर से किसी महिला से विवाद करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है धार्मिक कार्यों में रुचि रखने से लाभ होगा।

जानते है तुला राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
-आज उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे

जानते है वृश्चिक राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे

जानते है धनु राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
-आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

जानते है मकर राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
-आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

जानते है कुंभ राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज का दिन आपके लिए उलट-पुलट जैसा हो सकता है कोई भी निर्णय आज विशेष सूझबूझ से लें बेहतर होगा किसी नए कार्य का प्रारंभ करने का इरादा हो तो दोपहर 3 बजे के बाद प्रारंभ करें लाभ मिलेगा

जानते हैअंतिम राशि मीन राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है।
– आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

विज्ञापन बॉक्स