बुधवार, 28 सितम्बर , 2022 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article

बुधवार, 28 सितम्बर , 2022 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2079 राक्षस
शक सम्वत : 1944 शुभकृत्
आश्विन, शुक्ल पक्ष, तृतीया,रात्रि 01:27 तक रहेगी ततपश्चात चतुर्थी प्रारंभ हो जाएगी
सूर्योदय प्रातः : 06:12 पर होगा
सूर्यास्त शाम: 06:11 पर होगा
योग : वैधृति हैं जो रात्रि03:07 तक ततपश्चात विष्कुम्भ योग प्रारम्भ हो जायेगा
सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेगें
चन्द्रमा तुला राशि में विराजमान रहेगें
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:36 से 05:24 तक
प्रातः सन्ध्या : 05:00 से 06:12 तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
अशुभ समय
राहुकाल दोपहर: 12:12 से 01:41 तक रहेगा
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ ना करें हट बस यदि कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आएंगी हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस लिए इस समय को ताले शुभ समय का इंतजार करें

आज का सम्पूर्ण राशिफल

मेष– आज परिवार और संतान के मामले में आपको आनंद और संतुष्टि का अनुभव होगा. धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। मित्रों से साथ की गई यात्राओं से आप प्रसन्न होंगे।

वृष– आज आप अपनी योजनाओं से लोगों को सहमत करेंगे. आज आपको सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल कहा जा सकता है।

मिथुन– आज आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे। अथक परिश्रम करेंगे और एक नई शुरुआत करेंगे। अगर आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास करते रहें, सफलता आपको जरूर मिलेगी।

कर्क– आज खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन आय सीमित रहेगी. मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी अद्भुत क्षमता का उपयोग करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।

सिंह– आज आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए. शांत मन से आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। किसी भी बात के बारे में ज्यादा न सोचना ही बेहतर है।

कन्या– आज राजनीतिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जिम्मेदारी में वृद्धि होगी, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप और आपका प्रेमी प्यार के सागर में डुबकी लगाएंगे और प्यार का नशा महसूस करेंगे. दूसरों की राय सुनना और उन्हें लागू करना महत्वपूर्ण होगा।

तुला– आज आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा और यश में वृद्धि होगी। व्यापार में भी विस्तार हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक– आज आप अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे. इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। आज कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।

धनु -आज आपका जीवन साथी किसी खूबसूरत सरप्राइज के साथ आपका दिन बना सकता है। किसी प्रकार की विपरीत घटना हो सकती है। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना की जाएगी। कई लोग आपकी बहुत तारीफ कर सकते हैं। समझदारी से निवेश करें।

मकर– आज व्यापार के मोर्चे पर मेहनत करने की जरूरत है. वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्रता सफलता की कुंजी है। अटकलों के लिए समय ठीक नहीं है। आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ – आज संतान आपको कोई शुभ समाचार देगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे. सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों के कारण समाज में आपकी चर्चा होगी।

मीन आज किसी खास काम में आपका समय और पैसा खर्च हो सकता है. यदि आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो कठोर टिप्पणी करने से बचें। किसी भी हाल में हिम्मत और उम्मीद का दामन न छोड़ें। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत के कारण माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है,

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क।

विज्ञापन बॉक्स