Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Author Image
Written by
Report प्रधान संपादक

देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

देवरिया

Advertisement Box

यहां एक शख्स ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की जगह खुद की कुर्बानी दे दी है। शख्स ने खुद का गला रेतने से पहले एक लेटर भी लिखा है जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है।शख्स अपना गला रेतने के बाद करीब एक घंटे तक तड़पता रहा है जिसके बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान शख्स ने दम तोड़ दिया है। मामला देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव का है।जहां रहने वाले 60 साल के ईश मोहम्मद ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़कर घर आया।उसके बाद उसने अपने घर के बाहर बनी झोपड़ी में खुद का गला रेत कर खुद की कुर्बानी दे दी। ईश मोहम्मद करीब एक घंटे तक झोपड़ी में तड़पता रहा।जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी कराह सुनी और दौड़कर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ईश मोहम्मद को उनके परिजन तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच यहां ईश मोहम्मद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.वहीं ईश मोहम्मद ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि इंसान अपने घर में बकरे को बेटे की तरह पोसकर कुर्बानी करता है वो भी जीव है. कुर्बानी करनी चाहिए।मैं खुद अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम से कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। सुकून से मिट्टी देना किसी से डरना नहीं है।जिस जगह खूंटा है उसी जगह पर मेरी कब्र होना चाहिए।ASP ने बताया कि UP 112 पर कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि थाना गौरीबाजार के एक व्यक्ति ने अपना गला काट लिया है।इस सूचना पर PRV तत्काल मौके पर पहुंची और घायल ईश मोहम्मद अंसारी को एंबुलेंस द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कालेज देवरिया भेजा गया। पुनः उनकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिये BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कराया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।नियमानुसार PM और पंचायनामा की कार्रवाई कराई जा रही है।मौके की जांच एवं फील्ड यूनिट द्वारा उपलब्ध कराए गये साक्ष्य से भी प्रथम दृष्टया स्वंय द्वारा गला काटने की बात की पुष्टि हुई है। इस सन्दर्भ में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है

रिपोर्ट ऋतू 

 

आरपीएस समाचार की खबरे आपको पसन्द हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें