उप मुख्यमंत्री ने सहारनपुर मे 387.51 करोड़ रूपए की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

Listen to this article

उप मुख्यमंत्री ने सहारनपुर मे
387.51 करोड़ रूपए की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

विकास की योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं

लखनऊ।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश मे जनकल्याणकारी तथा विकास की योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास और सबको सम्मान देने का कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के महामंत्र के साथ कार्य कर रही है। देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते पलायन करवाने वाले आज खुद पलायन कर रहे है। अपराधी खुद पुलिस के समाने समर्पण करने का काम कर रहे है।
उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सहारनपुर के मानकमऊ स्थित नगर निगम की भूमि पर जनपद की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की 387.51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं से जनपद के विकास की 94 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित स्थानों पर लगाये जानते और शिलान्यास की गयी परियोजनाओं के कार्य आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंच से ही माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय को जोडने वाले जनता मार्ग पेव्ड सोल्डर के साथ लगभग 24 करोड़ की लागत से 22 कि.मी. लम्बाई के मार्ग का चौडीकरण कार्य, सहारनपुर से बेहट होते हुए मां शाकुम्भरी देवी शक्तिपीठ मार्ग तक पेव्ड सोल्डर के साथ लगभग 23 करोड़ की लागत से 16 कि.मी. मार्ग के चौडीकरण, लगभग 40 करोड़ की लागत से 21 कि.मी. लम्बाई के फतेहपुर, मुजफ्फराबाद, कलसिया पेव्ड सोल्डर के साथ मार्ग चौडीकरण तथा संकरे सेतुओं के स्थान पर नये सेतुओं का पुनः निर्माण, लगभग 13 करोड़ की लागत से 08.20 कि.मी. के भगवानपुर, गागलहेडी मार्ग का पेव्ड सोल्डर के साथ चौडीकरण, लगभग 15 करोड़ की लागत के 20 कि.मी. लम्बाई के सहारनपुर चिलकाना गंदेवड मार्ग का चौडीकरण की घोषणा की। इसी के साथ यमुना नदी पर सौंधेंबांस-अल्हणपुर सेतु, देवबन्द मंगलौर मार्ग चौडीकरण, देवबन्द रणखण्डी तिराहा बाईपास, बेहट मसकरा नदी का पुल, रामपुर जाण्डखेडा तीतरों मार्ग चौड़ीकरण आदि की भी घोषणा की। उन्होने स्वर्गीय राज्य मंत्री विजय कश्यप के नाम पर भी मार्ग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ0 धर्म सिंह सैनी, पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिह सैनी, विधायक देवेन्द्र निम, कुवंर बृजेश सिंह, किरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक जगपाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स