कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने बांगरमऊ विधानसभा की ऊगू नगर पंचायत में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति विधान महिला घोषणापत्र की जानकारी दी ।

Listen to this article

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने बांगरमऊ विधानसभा की ऊगू नगर पंचायत में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति विधान महिला घोषणापत्र की जानकारी दी ।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

उन्नाव।
आज बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने बांगरमऊ विधानसभा की ऊगू नगर पंचायत में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा जारी शक्ति विधान महिला घोषणापत्र के बारे में महिलाओं को जानकारी दी और कांग्रेस सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा। श्रीमती बाजपेई ने जानकारी दी की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु , महिलाओं के स्वाभिमान, स्वावलंबन , सम्मान, सुरक्षा और सेहत के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की है जिसमें विशेष रूप से
पुरुष केंद्रित नौकरियों जैसे परिवहन विभाग में ड्राइवर आदि में महिलाओं के लिए विशेष कोटा,महिलाओं द्वारा संचालित छोटे व्यवसायों को सस्ता ऋण और टैक्स रिफंड हेतु फंड, 50 % तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता,घरेलू हिंसा , यौन उत्पीड़न और निराश्रित महिलाओं के लिए राज्य और जिला स्तर की हेल्पलाइन आदि घोषणायें हैं।उन्होंने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी नें आने वाले विधान सभा चुनावों में 40% टिकट महिलाओं को , छात्राओं को स्मार्ट्फ़ोन और स्कूटी , आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को 10,000 प्रतिमाह मानदेय देने जैसी प्रतिज्ञाएं ले चुकी हैं | उन्होंने कहा कि इस नंबर – 8230005000 पर मिस्ड कॉल करके आप प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञाओं से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स