राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 17 सेतुओं के चालू निर्माण कार्य हेतु रू0 43 करोड़ 04 लाख 83 हजार की धनराशि की गयी आवंटित

Listen to this article

राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 17 सेतुओं के चालू निर्माण कार्य हेतु रू0 43 करोड़ 04 लाख 83 हजार की धनराशि की गयी आवंटित

लखनऊ।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 17 सेतुओं के चालू निर्माण कार्य हेतु रू0 43 करोड़ 04 लाख 83 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्तानुरूप तथा आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के दृष्टिगत किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

विज्ञापन बॉक्स