सामाजिक बदलाव की स्थिति पूरे विश्व मे बदली है,विधानसभा अध्यक्ष

Listen to this article

 

सामाजिक बदलाव की स्थिति पूरे विश्व मे बदली है,विधानसभा अध्यक्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सामाजिक बदलाव की स्थिति पूरे विश्व मे बदली है ।इसलिए कॉमनवेल्थ देशों में भी बदलाव की जरूरत है। हमे ऐसी व्यवस्था करनी है कि आपसी सामन्जस्य से संसदीय गतिरोध रोकने के लिए गहन विचार करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि ये वो प्रदेश है जिसने देश को 9 प्रधानमंत्री दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूपी की वारणशी से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले पटना में भी इस तरह का सम्मेलन हुआ था। इस पर मुख्यमंत्री जी के कहने पर पिछले दिनों गांधी जयंती पर 36 घंटे अनवरत सत्र चला था। उसी के बाद सीपीएसम्मेलन की कल्पना बनी।
उन्होंने कहा कि यह सदन ऐतिहासिक सदन है जो देश की सबसे बड़ी जनसंख्या का नेतृत्व करता है।  यहां हम दो दिन तक विचार विमर्श करेंगे।

रिपोर्ट -स्वतंत्र पत्रकार गिरीश त्रिपाठी

विज्ञापन बॉक्स