राज्य कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी सँयुक्त परिषद, प्रदेश अध्यक्ष के साथ सम्पन्न

Listen to this article

राज्य कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी सँयुक्त परिषद, प्रदेश अध्यक्ष के साथ सम्पन्न

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

लखनऊ।
सूबे के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण किये जाने के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज गुरुवार, 02 दिसम्बर 2021 को उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी आई.ए. एस. की अध्यक्षता में प्रस्तावित वार्ता आज गुरुवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन स्थित उनके सरकारी कार्यालय के सभागार में राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद,उ.प्र. के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय व महामंत्री वी.के.राय के साथ सम्पन्न हुई।
उक्त वार्ता में राज्य सरकार की ओर से अध्यक्षता करने वाले उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्रीमती राधा एस.चौहान आई.ए. एस.,अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी आई.ए.एस. के अतिरिक्त चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्थानीय व नगर निकाय,माध्यमिक शिक्षा,परिवहन, कोषागार, पेंशन,पी.डब्लू.डी., सिंचाई, नलकूप व वित्त सहित अनेको विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव सहित अनेको उच्च अधिकारी जहां एक ओर मौजूद रहे वही दूसरी ओर सूबे के कर्मचारियों की ओर से राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद,उ.प्र. के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय व महामंत्री वी के.राय मौजूद थे।
उक्त वार्ता को उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी आई.ए. एस. ने सम्बोधित करते हुए प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के कर्मचारियों को पांच लाख रुपये की सीमा तक कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था प्रदान किये जाने का निर्णय ले लिया गया है। जिसका शासनादेश अधिकतम एक सप्ताह के अंदर जारी कर दिया जायेगा वही दूसरी ओर अवर अभियंताओं की भांति ए.सी.पी. में रुपया 4600/- का पे ग्रेड सूबे के समस्त विभागों के संवर्गो के कर्मचारियों को भी इग्नोर किये जाने का निर्णय बहुत ही शीघ्र राज्य सरकार द्वारा ले लिया जायेगा।इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी आई.ए. एस. ने वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद,उ.प्र. प्रदेश अध्यक्ष संजीव पाण्डेय व महामंत्री वी के राय को चतुर्थ श्रेणी कर्मचरियो को विभागीय प्रोन्नति कर तृतीय श्रेणी के पदों पर समायोजन, सातवे वेतन आयोग के भत्तो के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रीमती व्रन्दा स्वरूप की अध्यक्षता में गठित कमेटी की संस्तुतियों को लागू करने सहित सभी मांगो पर राज्य सरकार द्वारा बहुत ही शीघ्र निर्णय लेने जा रही है।उक्त वार्ता की बहुत से तथ्यों को जानबूझकर गोपनीयता के कारण उनको विस्तार से नही लिखा जा रहा है और परिणाम निकलने पर ही आप को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स