कलश यात्रा और पोथी पूजन के साथ शुरू हुई संत देवकी नंदन की कथा

Listen to this article

 

कलश यात्रा और पोथी पूजन के साथ शुरू हुई संत देवकी नंदन की कथा

उन्नाव।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

कलश यात्रा और पोथी पूजन के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा।पूज्य संत देवकी नंदन की कथा के प्रथम दिवस उदघाटन अवसर पर अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश हृदय नारायण दीक्षित नें पहुंच कर सभी को भक्तों को संबोधित किया।इससे पुर्व व्यास पूजन कर भागवत जी की आरती हुई।संत श्री देवकी नंदन ने मंच पर पहुंच कर किया।व्यासपीठ को नमन किया और कहा कि महिलाए यदि सात दिन तक बिना बाल खोले ही कथा श्रवण करती हैं तो उसके फल अच्छे प्राप्त होते हैं।मन यह व्यसन हैं आप जो भी सुने चाहे कथा सुने या किसी फ़िल्म को देखे। भगवान का नाम ही एक हैं।
पैसा ही सबकुछ नही हैं भगवान का नाम ही सब कुछ है।जो जीव भगवान के सहारे रहता है उसके सारे काम पूर्णं होते है।आयोजन समिति से विधायक सदर पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने व्यास पीठ का पूजन किया।कथा से पहले देवकीनंदन महाराज के आगमन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा जिसमें सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह , समाज सेवी अंशू गुप्ता के परिवार के सभी लोग हुए सम्मिलित रहे।विधायक सफीपुर बम्बा लाल दिवाकर ,एम एल सी अरूण पाठक,,ब्लाक प्रमुख हिलौली दिलीप दीक्षित भी मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स