लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि

Listen to this article

 

 

 

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि

लखनऊ /उत्तर प्रदेश

सीपीए सम्मेलन में आये प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए लालजी टंडन ने कहा कि इस विधानसभा में कितनी सार्थक बहस हो चुकी है।  मेरा सौभाग्य रहा कि यहां के दोनों सदन का सदस्य रहा हूँ। स्पीकर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है जनता के मन को समझता है। जिस तरह से लोकसभा अध्यक्ष ओम माथुर के दिशा निर्देशन में विधेयक पारित हुए है उसले लिए ओम माथुर की भूमिका सराहनीय है।
उन्हीने कहा कि सत्ता का काम सरकार चलाना होता है। उसी तरह विपक्ष को अपनी बात कहने का हक होता है। पर दोनों पक्षो को बोलने के लिए लक्ष्मण रेखा नही पार करनी चाहिए लेकिन संसदीय भाषा का क्षरण हो रहा है।ये चिंता की बात है। सदन में मर्यादा बनाये रखनी चाहिए किसी के अधिकारों का हनन नही होना चाहिए । यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान होती है। सदन को ठीक से चलाया जाना चाहिए। जिससे नए भारत को एक नई दिशा मिलनी चाहिए। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। आलोचना हुई चाहिए पर शब्दों की सीमा में रहकर ही भाषा का प्रयोग हो। साथ ही आचरण का भी ख्याल रखा जाए

रिपोर्ट

स्वतंत्र पत्रकार  गिरीश त्रिपाठी

विज्ञापन बॉक्स