प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में कर्मचारियों का उमड़ा जनसैलाब, सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिखाई ताकत, चुनाव से पहले मांग पूरी करने का बनाया दबाव

Listen to this article

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में कर्मचारियों का उमड़ा जनसैलाब, सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिखाई ताकत, चुनाव से पहले मांग पूरी करने का बनाया दबाव

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

लखनऊ।
प्रदेश स्तर पर गठित कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आह्वान पर
आज प्रदेश व्यापी महारैली हुई। लखनऊ के ईको गार्डेन में लगभग 5 लाख की संख्या विभिन्न कर्मचारी संगठनों की उपस्थिति में संयुक्त मंच के माध्यम से मंच के संयोजक डॉक्टर दिनेश चंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष एवं शिव बरन सिंह प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , डॉक्टर एस0 के0 सिंह प्रधान महासचिव अधिकारी महापरिषद विष्णु तिवारी संयोजक संयुक्त पेंशनर परिषद एवं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उपस्थित सम्मानित साथीगणों एवं जनपद व प्रदेश पदाधिकारियों आदि द्वारा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व समस्त मांगों को पूर्ण करने की प्रबल मांग की गई।
प्रत्येक कर्मचारी को जाति धर्म से ऊपर उठकर अपनी मूल आवश्यकता पुरानी पेंशन बहाली के लिए 5 वोट पुरानी पेंशन विरोधी पार्टी के विपक्ष में दिलाने हेतु प्रदेश के सभी 16 लाख कर्मचारियों ,अधिकारियों से अपील के साथ शपथ ली गई।उनकी प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, कोरोना काल में समाप्त किए गए भक्तों की वापसी उनके एरियर के भुगतान,कार्यरत शिक्षा मित्रों शिक्षकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित 11 सूत्री मांगों जिनमें पुरानी पेंशन एवं रोके गए भत्तो की बहाली तथा वेतन विसंगति मुख्य हैं।

विज्ञापन बॉक्स