सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

Listen to this article

 

 

सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

बांगरमऊ उन्नाव।
नगर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तथा इस कार्यक्रम में पूरे जनपद का कुनबा मौजूद रहा।कार्यक्रम में जिम्मेदार नेताओं ने भाजपा पार्टी को आड़े हाथों लिया।
क्षेत्रीय सपा नेता डाक्टर मुन्ना अल्वी, आलोक त्रिपाठी, पूर्व विधायक बदलू खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश दिवाकर आज नेताओं की अगुवाई में नगर के लखनऊ मार्ग स्थित अप्सरा पैलेस गेस्ट हाउस में एक भव्य स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पार्टी को जन विरोधी पार्टी बताते हुए जमकर प्रहार किये उन्होंने कहा भाजपा पार्टी स्वरूप जुमलेबाज है जो जमीनी स्तर पर काम करना ही नहीं जानती। भाजपा नेता सिर्फ बातें बना कर जनता के साथ छलावा कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक बदलू खान ने कहा की सपा सरकार में किसानों को बड़े पैमाने पर लाभकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभ दिया गया था किंतु भाजपा की जो योजनाओं के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के पूर्व विधायक उदय राज यादव कमलेश दिवाकर मुन्ना अल्वी आज नेताओं द्वारा भी भाजपा पार्टी को आड़े हाथों लेकर कई तरह के प्रहार किए गए। उन्होंने आगामी चुनाव में आर्य लोगों से सपा के हित में वोट करने की अपील की तथा सपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिना कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। इस आयोजन के दौरान जाहिद खां, पप्पू यादव,फुरकान अंसारी,वकील अहमद,अलीम खा आज सहित बड़ी संख्या में सपा पार्टी के क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के प्रथम आवागमन पर काफिला लंबा होने के कारण भीषण जाम लग गया। जिससे नगर से गुजरने वाले वाहनों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जाम में कई रोडवेज बसे, एंबुलेंस व अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। जिससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

 

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा

विज्ञापन बॉक्स