जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र सफीपुर का निरीक्षण:

Listen to this article

जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र सफीपुर का निरीक्षण:

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

उन्नाव।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज धान खरीद केन्द्र सफीपुर का निरीक्षण किया गया। यह क्रय केन्द्र भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित है। क्रय केन्द्र प्रभारी अश्विनी कुमार मौर्य उपस्थित मिले। उपस्थित सचिव से निरीक्षण की तिथि को आये धान के सम्बंध में जानकारी करने पर 20.00कु० धान आना बताया गया। अबतक हुई खरीद के सम्बंध में जानकारी करने पर 613.20कुo धान की खरीद होना बताया गया। रजिस्ट्रेशन के सम्बंध में जानकारी करने पर अबतक 105 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन करना बताया गया। जिसके सापेक्ष अबतक मात्र 5 किसानों का धान क्रय किया गया है। उपस्थित किसान श्री प्रताप से धान लाने के सम्बंध में जानकारी करने पर आज रजिस्ट्रेशन कराने की बात बताई गयी। जानकारी करने पर क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत धान कटने की बात बताई गयी। उपस्थित क्रय केन्द्र प्रभारी से उपलब्ध बोरों के सम्बंध में जानकारी करने पर 11000 बोरे उपलब्ध होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सचिव को निर्देशित किया गया कि जिन किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया है उनको दूरभाष के माध्यम से क्रय केन्द्र पर बुलाया जाए तथा धान खरीद में तेजी लाई जाए।
क्रय केंद्र पर क्रय केन्द्र प्रभारी खरीद हेतु उदासीन दिखे, क्रय केन्द्र पर धान खरीद का कोई माहौल देखने को नहीं मिला। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा मैनेजर, धान खरीद भारतीय खाद्य निगम, उन्नाव को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त केन्द्र को स्वयं देखें तथा खरीद में प्रगति लायें।

विज्ञापन बॉक्स