भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के नारे के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नें निकाली पदयात्रा

Listen to this article

भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के नारे के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष नें निकाली पदयात्रा

उन्नाव।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है । कमर तोड़ महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उत्त्तर प्रदेश प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के आवाहन पर आरती बाजपेई जिलाअध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज बुधवार को बांगरमऊ विधानसभा के बांगरमऊ ब्लॉक की उत्मानपुर गोंदरी न्याय पंचायत की ग्राम सभा उत्मानपुर, चंदन खेड़ा, भट्ठन खेड़ा, गोंदरी, सुनौरा, बड़ी डडिया, छोटी डडिया, अतरधनी में जन जागरण पद यात्रा निकाली गयी ।

इस पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, जिला सचिव मंसूर अली, सलीम अहमद एवं सुंदर लाल निषाद , नगर अध्यक्ष सलमान अहमद , राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण रावत , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सागर , व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित रंजन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार लोधी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलशाद, एनएसयूआई उपाध्यक्ष ठाकुर दुर्गेश सिंह, न्याय पंचायत प्रभारी अरविंद यादव, ब्लॉक सचिव रमा कांति, विद्या देवी जी , ग्रामसभा अध्यक्ष झाऊलाल, न्याय पंचायत प्रभारी श्री राम, सानू दीक्षित, संतोष यादव, हाफिजुर रहमान, जमील अहमद, राजाभईया, रामबिलास, राजाराम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें |

विज्ञापन बॉक्स