जिलाधिकारी ने किया कृषक सेवा सहकारी समिति लि0 बिछिया एट मण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण: जिलाधिकारी ने किया कोविड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण:

Listen to this article

जिलाधिकारी ने किया कृषक सेवा सहकारी समिति लि0 बिछिया एट मण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण:

जिलाधिकारी ने किया कोविड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण:

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

उन्नाव।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषक सेवा सहकारी समिति लि0 बिछिया एट मण्डी में संचालित धान क्रय केन्द्र का आज मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र प्रभारी संदीप दीक्षित उपस्थित मिले। कृषक सेवा सहकारी समिति लि0 बिछिया एट मण्डी का खरीद लक्ष्य 8000 कु0 निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 04 किसानों से 235.20 कु0 धान खरीद किया गया है। क्रय केन्द्र पर कुल 400 बोरे अवशेष है। निरीक्षण के दौरान जयप्रकाश कुशवाहा निवासी, चमरौली द्वारा क्रय केन्द्र पर लाये गये धान की तौल चल रही थी। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र प्रभारी को शासन की नीति के अनुसार ही धान क्रय किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसानों को धान खरीद में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकासखंड बिछिया के ग्राम बरगवां में लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक 90 लोगो का टीकाकरण किया गया ,जिसमें 10 लोगो को प्रथम डोज व 80 लोगो को द्वितीय डोज लगाई गई। टीकाकरण सत्र पर एएनएम मालती देवी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम के कोटेदार व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने ए एन एम को 250 का लक्ष्य देते हुए निर्देशित किया कि प्रथम डोज के शत प्रतिशत तथा द्वितीय डोज के लोगो को प्रतिरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्ती ना जाए। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि प्रकाश सचान उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स