जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र नवाबगंज का निरीक्षण:

Listen to this article

जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र नवाबगंज का निरीक्षण:

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

आने वाले किसानों के धान की, की जाए नियमानुसार खरीद:

उन्नाव।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज

 

गुरुवार को धान खरीद केन्द्र, नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। यह केन्द्र विपणन शाखा द्वारा संचालित है। निरीक्षण के दौरान कथ केन्द्र प्रभारी सुरेन्द्र चौधरी उपस्थित मिले। जिनसे धान खरीद के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभीतक उनके द्वारा 802.00 कु० की खरीद की जा चुकी है। क्रय केन्द्र पर किसान गिरीश यादव उपस्थित मिले। जिनसे लाये गये धान के सम्बंध में जानकारी की गयी उपस्थित किसानों से धान विक्रय में कोई समस्या हो रही हो के सम्बंध में जानकारी करने पर कोई समस्या नहीं बताई गयी। खरीदे गये धान की नमी मापक यंत्र से जांच की गयी। नमी 13.5 पाई गयी। उपस्थित क्रय केन्द्र प्रभारी से धान विक्रय से सम्बंधित किसानों के भुगतान के सम्बंध में जानकारी करने पर 70 प्रतिशत भुगतान होने की बात बताई गयी। उपलब्ध बोरों के सम्बंध में जानकारी करने पर 15000 बोरे उपलब्ध होना बताया गया। कॉटे के सम्बंध में जानकारी करने पर 04 इलेक्ट्रानिक कॉटें होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि आने वाले किसानों के धान की नियमानुसार खरीद की जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को कोई समस्या न हो।

विज्ञापन बॉक्स