अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे सतीश शुक्ला सातवी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Listen to this article

अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे सतीश शुक्ला सातवी बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

उन्नाव।
उन्नाव बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी वार्षिक चुनाव-2021-22 के तहत आज सुबह 9.00 बजे से शायं मतगणना समाप्ति तक रिजल्ट इस प्रकार रहा।अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार शुक्ल को 778 व राम सुमेर सिंह को 440 मिले।और अवैध मत 21 निकले। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद पाण्डेय को 379, पंकज कुमार श्रीवास्तव को 310, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव 258 व अरूण कुमार सिंह 251 मत मिले। अवैध 41 मत निकले। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार अवस्थी 264, गोपाल कृष्ण दीक्षित को 201, अतीक खान को 201 सुनीता श्रीवास्तव को 183, अवनीश चन्द्र वर्मा को 155, राजेश कुमार सिंह सेंगर को 111, सुमन तिवारी को 77 मत मिले। अवैध मत 47 निकले ।इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद में नरसिंह को 378, विद्याशंकर मिश्र को 331, अंजू देवी को 270, मुकेश कुमार यादव 193, मत मिले। अवैध मत 67 निकलेे। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर सन्दीप कुमार अवस्थी को 285, राघवेन्द्र कुमार पाल को 243, कृष्ण कुमार लोधी को 209, अशोक कुमार यादव को 201, पुष्पेन्द्र सिंह को 163, राम कुमार दिनकर को 105 मत मिले ।अवैध मत 33निकले। इसी प्रकार महामंत्री पद में बृजेन्द्र कुमार शुक्ल निराला को 320, अजय गौतम 227, सुशील कुमार शुक्ल को 209, सुभाष चन्द्र यादव को 198, गुलाब सिंह द्वितीय को 159, अरविन्द कुमार दीक्षित को 81, राम प्रताप लोधी को 32 मत प्राप्त हुये। अवैध मत 13 निकले ।इसी प्रकार संयुक्त मंत्री प्रशासनिक ज्योति तिवारी को 730, रवीन्द्र पाण्डेय को 451 मत मिले। अवैध मत 58 निकले। इस प्रकार संयुक्त मंत्री प्रकाशन में रामेश चन्द्र श्रीवास्तव को 687, स्वदेश कुमार शुक्ल को 496 मत मिले व अवैध मत 56 निकले ।इसी प्रकार संयुक्तमंत्री पुस्तकालय धमेन्द्र कुमार को 520, मणिकान्त सिंह रावत को 233, सुरेश कुमार 220, सुनील कुमार चौधरी को 203 मत मिले अवैध 63 मत निकले। इसी प्रकार कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में जीते हुये 6 सदस्यों में आलोक कुमार वर्मा को 582, कृष्ण मुरारी मिश्र को 571, अशोक कुमार सिंह को 561, ध्यान चन्द्र वर्मा 441, प्रमोद कुमार 434, महेश चन्द्र निषाद को 429 मत मिले। इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य पद में जीते हुये 6 सदस्यों में हरिश्चन्द्र मौर्य 578, अमित कुमार श्रीवास्तव 504, ज्योति जगत कुशवाहा 390, विनय कुमार शुक्ल 388, संजीव कुमार श्रीवास्तव 344, प्रकाश नारायण मिश्र 340 मत मिले।

विज्ञापन बॉक्स