निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Listen to this article

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

उन्नाव।

गिरीश त्रिपाठी ,स्वतन्त्र पत्रकार ,प्रमुख संवाददाता, आर पी एस समाचार

जनपद में मछुआरों के उत्पीड़न, शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने द पाटिकल गाड फादर आफ फिसर मैन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद बांगरमऊ बिल्हौर रोड पर जगतनगर बेरियागाड़ा मोड के निकट शनिवार को विधान परिषद सदस्य (MLC) बनने के बाद उन्नाव जनपद के बांगरमऊ बेरिया गाडा मोड़ जगत नगर में प्रथम बार आगमन पर उमड़ा जनसैलाब।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद ने दिनांक 21नवम्बर को समस्त जनपद वासियों से सरकार बनाओ अधिकार पाओ महारैली लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा आरक्षंण नहीं तो वोट नहीं के तहत जल्द बी जे पी से आरक्षण लागू कराने की कही बात। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्नाव जनपद में मछुआरों का उत्पीड़न और शोषण पर जल्द रोक लगाने के लिए अधिकारियों से जताई उम्मीद जिससे बी जे पी सरकार की न हो बदनामी।मंच पर उपस्थित बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार से कटरी क्षेत्र में मछुआरों की समस्यायों को हल करने को कहा जिससे दुबारा मछुवा समुदाय के लोग पुनः वोट देने की जता सके इच्छा।
मंच पर उपस्थित निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष रामखेलावन निषाद,प्रदेश सह-संयोजक मत्स प्रकोष्ठ किरन निषाद, पारस निषाद,यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार निषाद, जिला महासचिव अर्जी मर्जी, जिला सचिव सर्वेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष लेखराम गौतम, विधानसभा अध्यक्ष भगवंतनगर अजय निषाद, विधानसभा अध्यक्ष बांगरमऊ तोताराम निषाद ,विधानसभा प्रभारी उदय भान निषाद सहित हजारों संख्या में लोग रहे मौजूद।