मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की पहल का अनुकरण करते हुए उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने भी छोटी दीपावली के अवसर पर शहर व जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों को दीपों से जगमग कर दीपोत्सव का पर्व मनाया।

Listen to this article

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की पहल का अनुकरण करते हुए उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी ने भी छोटी दीपावली के अवसर पर शहर व जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों को दीपों से जगमग कर दीपोत्सव का पर्व मनाया।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बड़ा चौराहा स्थित शिव प्रतिमा, निराला प्रतिमा, शहीद स्मारक, आवास विकास स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर, संकट मोचन शिव मंदिर, कब्बा खेड़ा स्थित सुंदरेश्वर हनुमान मंदिर, दिव्यानंद आश्रम, गांधी नगर तिराहा, झंडेश्वर मंदिर, मोती नगर हनुमान मंदिर, शास्त्री पार्क आदि तमाम तमाम मंदिरों का दीपों से श्रृंगार किया।

वहीं शुक्लागंज इकाई ने भी श्री दुर्गा मंदिर समेत नगर में विभिन्न स्थलों को दीपों से जगमग किया इसी के साथ सभी ब्लॉक इकाइयों ने अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को दीपों से जगमग कर पूरे हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाया।

मण्डल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महराज ने अयोध्या व दीपावली के पर्व को वह गौरव दिलाया है जिसकी वो वाकई हकदार थी, आज पूरी दुनिया नजरें लगाकर अयोध्या के भव्य दीपोत्सव को देख रही है और ऐसा लग रहा है जैसे त्रेतायुग की अयोध्या जीवंत हो रही है और अपने संरक्षक की पहल का अनुकरण करते हुए उनका संगठन हिन्दू युवा वाहिनी भी सभी जनपदों में विभिन्न सार्वजनिक महत्व के स्थलों को दीपकों की ज्योति से जगमग कर दीपोत्सव मना रहा है।

जिला प्रभारी मनीष चंदेल, संयोजक राहुल पांडेय, अध्यक्ष मिलन कुमार अंगद, महामंत्री निखिल गुप्ता, सचिन तिवारी सचिन राजपूत, रामेन्द्र अग्निहोत्री, आकाश वर्मा, आदित्य भट्ट, ओम सिंह, अनुभव सक्सेना, ऋषभ,  आयुष श्रीवास्तव,  मुकुल तिवारी, दीपक गुप्ता, अनिल शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन बॉक्स