विधायक व जिलाधिकारी ने किया नवीन मंडी धान क्रय केंद्र का शुभारंभ:

Listen to this article

विधायक व जिलाधिकारी ने किया नवीन मंडी धान क्रय केंद्र का शुभारंभ:

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण:

जिलाधिकारी ने संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश:

उन्नाव।
आज सोमवार को विद्यायक सदर पंकज गुप्ता व जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति उन्नाव में स्थापित खाद्य विभाग के धान/मक्का क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। क्रय केन्द्र खुले पाये गये केन्द्र प्रभारी सुश्री प्रिया यादव समस्त स्टॉफ सहित उपस्थित मिली। मौके पर कृषक जसवन्त सिंह निवासी जानकीखेडा उन्नाव अपना लगभग 20.00 कुन्तल धान लेकर आये थे। धान की तौल विद्यायक व जिलाधिकारी द्वारा किसान को मल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर की गई। इस प्रकार जसवन्त सिंह वर्तमान सत्र 2021-22 में धान बेचने वाले जनपद के प्रथम किसान बने। क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विद्यायक व जिलाधिकारी द्वारा मण्डी में उपस्थित कृषकों से अपील की गयी कि जनपद के सभी किसान अपना धान/मक्का बेचने हेतु पंजीकरण करा लें और सरकारी क्रय केन्द्रो पर ही अपनी उपज बेचें। सरकार द्वारा वर्तमान सत्र में धान का समर्थन मूल्य रू0 1940/- प्रति कु0 (धान काॅमन) व रू0 1960/- प्रति कु0 (धान ग्रेड ए) व मक्का का समर्थन मूल्य रू0 1870/- निर्धारित किया गया है। जनपद में कृषकों का धान क्रय करने के लिये खाद्य विभाग- 09, एफ0सी0आई0-01 व पी0सी0एफ0-23 कुल 33 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। क्रय केन्द्र अवकाश के दिनो को छोडकर प्रातः 09 बजे से शाम 5ः00 बजे तक संचालित किये जा रहे हैं। धान क्रय की अवधि 01.11.2021 से 28.02.2022 तक निर्धारित है। जनपद मे धान क्रय हेतु 29200 एम0टी0 तथा मक्का हेतु 2500 एम0टी0 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देश दिये गए कि क्रय केन्द्र समय से खुले व किसानो को धान बेचने मे किसी प्रकार की समस्या न आये, यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान श्याम मिश्रा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सुरेन्द्र चौधरी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व सुधीर सिंह मण्डी सचिव उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स