विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान:

Listen to this article

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान:

उन्नाव।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 01 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हो रहा है. 01 नवंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 01 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी रहेंगी। विशेष अभियान तिथि 07 नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर रहेंगी. 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 05 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि सभी मतदाता सूची में शामिल हों इसके लिए अपना नाम जरूर मतदाता लिस्ट में जुड़वाएं। मतदाता का नाम एक ही जगह रह सकता है दूसरी जगह किसी कीमत पर नाम दर्ज नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि अपने बर्थ सर्टिफिकेट के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड लगाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स