जनपद की तीनो नगरपालिकाओं में हुआ दीपावली मेले का आयोजन

Listen to this article

जनपद की तीनो नगरपालिकाओं में हुआ दीपावली मेले का आयोजन

उन्नाव।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

आज शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में में दोपहर 12 बजे से आल्हा गायन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ पुलिस विभाग उन्नाव द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला शशक्तिकरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयो से 2500 से अधिक छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। इसी प्रकार से जनपद की तीनो नगर पालिकाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सूचना विभाग द्वारा एल०ई०डी० वैन, सांक्रतिक कार्यक्रम, होर्डिंग्स/बैनर इत्यादि द्वारा वृहद स्तर पर शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।कार्यक्रमों की इस कड़ी में सायं 06:00 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन बॉक्स